{"_id":"6a58b99f1547928e9a00ba33","slug":"gupt-navratri-begins-special-prayers-and-rituals-held-at-goddess-temples-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : गुप्त नवरात्रि शुरू, देवी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : गुप्त नवरात्रि शुरू, देवी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना
Thu, 16 Jul 2026 04:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 16 Jul 2026 04:29 PM IST
सार
मां ललिता देवी मंदिर और मां कल्याणी देवी मंदिर में बुधवार को गुप्त नवरात्र शुरू हुआ। दोनों मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, शतचंडी पाठ, हवन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां ललिता देवी मंदिर और मां कल्याणी देवी मंदिर में बुधवार को गुप्त नवरात्र शुरू हुआ। दोनों मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, शतचंडी पाठ, हवन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
मां ललिता देवी मंदिर के मुख्य पुजारी शिव मूरत मिश्रा के संयोजन में मंदिर में ब्राह्मणों ने दुर्गा सप्तशती और शतचंडी पाठ किया। शाम को महिला मंडली के भजन-कीर्तन और रात में हवन का आयोजन हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष हरिमोहन वर्मा, कोषाध्यक्ष उमेश मिश्रा और मीडिया प्रभारी सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि नौ दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना, हवन और धार्मिक अनुष्ठान होंगे। उधर, मां कल्याणी देवी मंदिर में भी गुप्त नवरात्र अनुष्ठान शुरू हुआ।
विज्ञापन
मां का भव्य शृंगार दर्शन कराया गया। शतचंडी पाठ और महिला मंडली द्वारा भजन-कीर्तन किया गया। मंदिर समिति के महेंद्र मालवीय, गिरिशंकर प्रभाकर, हरीश खरे, कमलेश श्रीवास्तव, उमेश मिश्रा और सुमित श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन