फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Guard in SRN Hospital beat old woman with shoes, video goes viral

प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में गार्ड ने बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Sat, 08 Aug 2020 12:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Aug 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Guard in SRN Hospital beat old woman with shoes, video goes viral
एसआरएन अस्पताल - फोटो : prayagraj
प्रयागराज जिले के एसआरएन अस्पताल परिसर में बुजुर्ग की जूतों से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को हड़कंप मच गया। घटना ट्रामा सेंटर के बाहर हुई। मामले की जानकारी पर आनन-फानन में अफसर हरकत में आए। जिसके बाद न सिर्फ आरोपी सिक्योरिटी गार्ड पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई, बल्कि उसकी सेवा समाप्ति के लिए भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से एजेंसी को रिपोर्ट भेजी गई। 
विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार रात 9.30 बजे के करीब की है। वायरल वीडियो में ट्रामा सेंटर गेट के बाहर बैठी महिला को राइफलधारी गार्ड संजय मिश्रा निवासी कौंधियारा लात-जूतों से पीटता दिखाई देता है। 45 सेकंड के इस वीडियो में जमीन पर बैठी महिला को गार्ड लात से लगातार वार करता नजर आता है। इस दौरान वह बुजुर्ग को गालियां देता भी सुनाई पड़ता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। कई लोगों ने प्रयागराज पुलिस के ट्विटर हैंडल पर भी वीडियो अपलोड करते हुए कार्रवाई की मांग की। जानकारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन व पुलिस को हुई तो जांच पड़ताल शुरू हो गई। आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से सुरक्षा में लगी सिक्योरिटी एजेंसी को पत्र लिखकर आरोपी गार्ड की सेवा समाप्ति के लिए निर्देशित किया। उधर, घायल बुजुर्ग को ढूंढ़कर एसआरएन अस्पताल में ले जाकर उपचार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी गार्ड को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। साथ ही एजेंसी को पत्र भेजकर उसकी सेवा समाप्ति का निर्देश दिया गया है। यह भी कहा गया है कि भविष्य में ऐसे किसी भी व्यक्ति को ड्यूटी पर रखा जाता है तो एजेंसी पर भी कार्रवाई की जाएगी। -एसपी सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज


मामले में कोई तहरीर देने को तैयार नहीं था, ऐसे में चौकी पर तैनात आरक्षी राघवेंद्र की तहरीर पर आरोपी गार्ड के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। -दीपेंद्र सिंह, कोतवाली इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed