फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Grievance cell for UP Board examinees begins, will operate till May 28

UP Board : यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए ग्रीवांस सेल का संचालन शुरू, 28 मई तक होगा संचालन

Fri, 02 May 2025 02:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 May 2025 02:35 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में शामिल परीक्षार्थियों की समस्याओं के निराकरण लिए यूपी बोर्ड मुख्यालय व क्षेत्रीय कार्यालयों में परीक्षार्थी ग्रीवांस सेल (सहायता कक्ष) का संचालन शुरू कर दिया ग

विज्ञापन
Grievance cell for UP Board examinees begins, will operate till May 28
UP Board Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में शामिल परीक्षार्थियों की समस्याओं के निराकरण लिए यूपी बोर्ड मुख्यालय व क्षेत्रीय कार्यालयों में परीक्षार्थी ग्रीवांस सेल (सहायता कक्ष) का संचालन शुरू कर दिया गया है। इसके लिए सचिव भगवती सिंह ने अफसरों व कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी है।

विज्ञापन


ग्रीवांस सेल का संचालन 28 मई तक किया जाएगा। परीक्षार्थियों को अगर परीक्षाफल को लेकर किसी तरह की समस्या है तो वे ग्रीवांस सेल में संपर्क कर सकते हैं। यूपी बोर्ड मुख्यालय में आने वाली समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए उप सचिव शालिनी यादव व ऋचा श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी जय सिंह व मनोज कुमार और प्रधान सहायक नरेश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं, क्षेत्रीय कार्यालय में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए उप सचिव पूनम मिश्रा, सहायक सचिव रेखा अग्रवाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार राय, प्रशासनिक अधिकारी राकेश कुमार, वरिष्ठ सहायक कुलदीप पांडेय, आरती पटेल, कनिष्ठ सहायक मनीष कुमार यादव व मनोरमा की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


मूल्यांकन में अनुपस्थित परीक्षकों का विवरण तलब

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य में अनुपस्थित रहने वाले परीक्षकों एवं उप प्रधान परीक्षकों का विवरण तलब किया है। सचिव ने सभी जिला विद्यालयों निरीक्षकों और मूल्यांकन केंद्रों के उपनियंत्रकों/प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि 19 मार्च से दो अप्रैल 2025 अप्रैल तक संचालित मूल्यांकन कार्य में परिषद की ओर से नियुक्त जिन परीक्षकों व उप प्रधान परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य नहीं किया, उनका विवरण निर्धारित प्रारूप में परिषद के अधिकृत ईमेल आईडी पर एक सप्ताह के भीतर प्रेषित कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed