फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   green vegetables are in much quantity

हरी सब्जियों की भरमार

Thu, 14 May 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
green vegetables are in much quantity
मंडी में सब्जियों की भरमार, जेब को मिल रही राहत
विज्ञापन

लंबे समय बाद सर्दी के सीजन के मुकाबले गर्मी में सस्ती हुई सब्जियां
मंडी में हरी सब्जियों की भरमार, टमाटर, भिंडी समेत कई के गिरे दाम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। अमूमन सर्दी के मुकाबले गर्मी में सब्जियां महंगी मिलती हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। वर्षों बाद गर्मी के सीजन में सब्जियों के दामों में काफी कमी देखने को मिली है। हरी सब्जियों की बात करें तो पिछले वर्ष मई माह में भिंडी जहां 40 से 50 रुपये किलो में मिल रही थी तो वहीं इस वर्ष बाजार में भिंडी आसानी से लोगों को 20 से 25 रुपये किलो में उपलब्ध हो जा रही है। थोक मंडी में टमाटर का रेट भी पांच रुपये से आठ रुपये किलो तक ही है। फुटकर में भी टमाटर 15 से 20 रुपये किलो में लोगों को आसानी से उपलब्ध है।

सब्जियों के दाम गिरने से लॉकडाउन के दौरान लोगों की जेब को भी राहत मिल रही है। लॉकडाउन पार्ट 3 के बीच मुंडेरा सब्जी मंडी में लोकल हरी सब्जियों की भरमार हो गई है। इन दिनों लोकल सब्जियों की आवक इतनी अधिक है कि वह जिले भर के लिए पर्याप्त है। व्यापारी केवल वही सब्जी बाहर से मंगवा रहे हैं जिनकी यहां पैदावार नहीं होती। लॉकडाउन जब जिले में लगा उस दौरान सब्जियों के दाम एकाएक बढ़ गए। हालांकि तब सब्जियों की आवक भी कम थी। लेकिन अब धीरे-धीरे मंडी में सब्जियों की मांग में कमी आती जा रही है और लोकल सब्जियों की भरमार हो गई। इन दिनों मंडी में भिंडी, नेनुआ, परवल, लौकी, करेला ,कटहल ,टमाटर आदि मंडी में भरपूर मात्रा में है। इस बारे में मंडी सचिव रेनू वर्मा का कहना है कि इन दिनों लोकल सब्जियों की आवक बढ़ गई है। इससे बाहर की सब्जियों पर निर्भरता कम हुई है। स्थानीय किसानों के साथ व्यापारियों को भी इससे लाभ हुआ है और लोगों को कम दाम में हरी और ताजी सब्जियां मिल जा रही हैं।
विज्ञापन

थोक मंडी में सब्जियों का रेट 15 मई तक
आलू 16 रुपये किलो्
प्याज 18 रुपये किलो
टमाटर 05 से 08 किलो
हरी मिर्च 06 से 15 किलो
अदरक 50 से 55 किलो
लहसुन 50 से 55 किलो
लौकी 05 से 10 रुपये प्रतिपीस
भिंडी 08 से 10 किलो
परवल 15 से 20 किलो
कटहल 10 से 15 किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed