फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Graha Nakshatra: The last lunar eclipse of the year will not be seen today, a rare astronomical sight

Chandra Grahan 2021 : साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, नहीं दिखेगा दुर्लभ खगोलीय नजारा, इन राशियों पर पड़ेगा असर

Fri, 19 Nov 2021 07:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Nov 2021 07:54 AM IST
विज्ञापन
Graha Nakshatra: The last lunar eclipse of the year will not be seen today, a rare astronomical sight
लंबा चंद्रग्रहण - फोटो : iStock

आज  साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा है।  आज यानि 19 नवंबर को पूर्णिमा के दिन लगने वाले इस चंद्रग्रहण के रूप में दुर्लभ खगोलीय घटना को लोग अपनी आंखों से नहीं निहार सकेंगे। इसलिए कि यह उपछाया ग्रहण होगा। ज्योतिषियों के अनुसार दिन में ग्रहण पड़ने से इसके सूतक काल की मान्यता तो नहीं है, लेकिन सात राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में इन राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन


इस बार का आंशिक चंद्रग्रहण दिन में लगने की वजह से संगमनगरी में नहीं देखा जा सकेगा। इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशियों पर इसका शुभ प्रभाव होगा, जबकि, कई राशियों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। गर्भवती महिलाओं विशेष सतर्कतना बरतनी होगी। गर्भवती महिलाएं ग्रहण काल के दौरान कोई फल, सब्जी या अन्य सामान चाकू से न काटें तो दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है। सिलाई, बुनाई भी न करने और गीता, रामायण पढ़ने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पं. ब्रजेंद्र मिश्र के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में चंद्रमा राहु या केतु से पीड़ित हो, या फिर शनि के साथ विष दोष उत्पन्न  हो रहा हो तो ऐसे जातकों को चंद्र ग्रहण के दिन सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ फलदायक रहेगा। इस बार चंद्रग्रहण सुबह 11:34 बजे पर शुरू होगा। ग्रहण का मोक्षकाल शाम 5:33 बजे पर समाप्त होगा। ऐसे में जिन सात राशियों पर इस बार ग्रहण अपना प्रतिकूल असर दिखाएगा, उनमें वृषभ राशि प्रमुख है। इसलिए कि इस बार का चंद्रग्रहण वृषभ राशि में ही लग रहा है। इसके अलावा कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि वाले जातकों पर भी प्रतिकूल अशर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed