प्रांतीय बैठक उठी मांग : ऑनलाइन ट्रेडिंग को बंद करे सरकार व्यापारियों को मिले 30 हजार पेंशन
व्यापारियों ने कहा कि सरकार उन्हें वीआईपी का दर्जा दे। जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को आयकर विभाग द्वारा आईडी कार्ड दिए जाने की मांग भी कारोबारियों ने की। इस अवसर पर बनवारी लाल कंछल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार व्यापारियों की मांगों को पूरा करे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रांतीय बैठक रविवार को प्रयागराज में हुई। बैठक में 48 जिलों के व्यापारियों ने एक स्वर में ऑनलाइन ट्रेडिंग पर सरकार से तुरंत रोक लगाने की मांग की। यह भी कहा कि व्यापारी पेंशन को तीन हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये की जाए। केसरी भवन तुलारामबाग में व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल की अध्यक्षता में हुए प्रांतीय सम्मेलन में व्यापारियों ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेंडिग की वजह से देश के सात करोड़ व्यापारियों का कारोबार बर्बादी की कगार पर है। 100 से 200 रुपये का भी सामान ऑनलाइन से खरीदा जा रहा है। ऐसे में सरकार खुदरा व्यापार को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए।
व्यापारियों ने कहा कि सरकार उन्हें वीआईपी का दर्जा दे। जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को आयकर विभाग द्वारा आईडी कार्ड दिए जाने की मांग भी कारोबारियों ने की। इस अवसर पर बनवारी लाल कंछल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार व्यापारियों की मांगों को पूरा करे। ऐसा करने से व्यापारियों का व्यापार तो बढ़ेगा ही साथ ही सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी।
संचालन प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रमेश अग्रहरि, युनाइटेड ग्रुप के जगदीश गुलाटी, सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, मो. कादिर, शिवशंकर सिंह, राणा चावला, सुहेल अहमद, महिला व्यापार मंडल की पल्लवी अरोरा एवं अन्य जिलों से आए व्यापारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कंछल को पहनाई 51 किलो की माला, जुलूस भी निकाला
प्रांतीय सम्मेलन में प्रयागराज पहुंचे बनवारी लाल कंछल का व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें 51 किलो की माला भी पहनाई गई। इसे पूर्व फाफामऊ एवं अन्य स्थानों से आए व्यापारियों ने कंछल का स्वागत करते हुए जुलूस भी निकाला। इस दौरान कंछल की मौजूदगी में अनिमेष अग्रवाल को संगठन के आईटी विभाग का प्रदेश महामंत्री बनाया गया। कार्यक्रम में अनीता जायसवाल, अवंतिका टंडन, महमूद अहमद, अरुण केसरवानी, सरदार प्रीतम सिंह, सलामत अंसारी, नरेश कुंद्रा, अकरम शगुन, दलजीत सिंह, संजय अग्रवाल, गुरुचरण अरोरा आदि मौजूद रहे।