{"_id":"21cc8f7ae03ec3fd5a4e76b91c1caaed","slug":"government-press-personnel-to-restore-lucky-draw-gwana-5-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकी ड्रा के फेर में गर्वनमेंट प्रेस कर्मी ने गवांए 5 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकी ड्रा के फेर में गर्वनमेंट प्रेस कर्मी ने गवांए 5 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sat, 23 May 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। लकी ड्रा में 31 लाख रुपये पाने के झांसे में आकर गर्वनमेंट प्रेस कर्मी ने 5 लाख 38 हजार रुपये गवां दिए। उसे जब खुद के ठगे जाने का एहसास होता बहुत देर हो चुकी थी। परेशान कर्मचारी खुल्दाबाद थाने पहुंचा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तो अदालत पहुंचा। न्यायालय के आदेश पर खुल्दाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। अब क्राइम ब्रांच मामले की छानबीन कर रही है।
खुल्दाबाद के सुनील श्रीवास्तव गर्वनमेंट प्रेस कर्मी हैं। उनके पास पहली बार 25 फरवरी को मोबाइल पर एसएमएस आया कि वह लकी ड्रा के विजेता बने हैं। उन्होंने 31 लाख रकम जीती है। इसके बाद उनके मोबाइल नंबर पर तीन अलग-अलग नंबरों से संपर्क किया गया। शातिरों ने बताया कि लकी ड्रा की रकम पाने के लिए उन्हें सिक्योरिटी मनी देनी होगी। शातिरों के बताए खाता नंबर पर सुनील ने एक महीने के अंदर 22 बार में 5 लाख 38 हजार रुपये खाते में डाल दिए लेकिन हर बार शातिर उनसे और रकम डालने की बात करते। सुनील श्रीवास्तव का इतनी रकम गवांने के बाद ठगे जाने का अहसास हुआ। परेशान सुनील थाने पहुंचे लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई। तब अदालत पहुंचे। इंस्पेक्टर खुल्दाबाद समीर सिंह ने बताया कि जिन नंबरों से कॉल आई थी, उन नंबरों के आधार मुकदमा दर्ज कर विवेचना क्राइम ब्रांच क ो सौंप दी गई है।