फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Government lands were freed from illegal occupation.

Prayagraj News: सरकारी जमीनों को अवैध कब्जे से कराया गया मुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Government lands were freed from illegal occupation.
थाना समाधान दिवस पर मिलीं शिकायतों के आधार पर डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर सभी तहसीलों में सरकारी जमीनों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार को थाना दिवस पर मिली शिकायतों के आधर पर तहसीलदार बारा ने तहसील बारा के तहत ग्राम सुरवल चन्देल में नाली, सोपरी में नवीन परती, चिल्ला गौहानी में तालाब, लकहर में चकमार्ग व तेलघना में रास्ते पर हुए अवैध कब्जे को अतिक्रमण मुक्त कराया। तहसीलदार सोरांव ने तहसील सोरांव में सत्येन्द्र कुमार शुक्ला द्वारा आराजी संख्या 613 पर हो रहे अवैध कब्जे, शरीफ अहमद द्वारा नवीन परती की आराजी संख्या 8 व 561 पर अवैध कब्जे को हटाया।
इसके हलावा चकमार्ग आदि की भूमि से भी अतिक्रमण हटाया गया। तहसील कोरांव में भूमिधरी की जमीन सहित कई स्थानों से अवैध कब्जा हटाया गया। फूलपुर में चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए कई स्थानों से अवैध कब्जा हटाया गया। हंडिया के गांव ग्राम दमगढ़ा, ग्राम माधोपुर सियाडीह में अवैध कब्जा हटाया गया। मेजा में सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण राजस्व व पुलिस बल द्वारा अभियान चलाकर हटवाया गया है। इसके अलावा तहसील सदर के असरावे कला में भी अवैध कब्जा हटाया गया।
विज्ञापन


अशोक नगर में पीडीए ने ध्वस्त किया अवैध निर्माण
प्रयागराज। अवैध निर्माण के खिलाफ जारी अभियान के तहत प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की टीम ने शनिवार को अशोक नगर में अवैध निर्माध ध्वस्त कर दिया। पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषि राज ने बताया कि निर्माणकर्ता को भूमाफिया के रूप में चिह्नित किया गया है। उसने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए दो मंजिल का भवन बनवा लिया और उसमें कई फ्लैट बना लिए। नियमों का उल्लंघन कर बनाए गया भवन वहां रह रहे लोगों के लिए सुरक्षित नहीं था। ऐसे में अवैध निर्माण को गिराना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed