फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Government Jobs: Thousands of teachers' posts will be recruited this year, know how long the process will be completed

सरकारी नौकरी : इस वर्ष शिक्षकों के हजारों पदों पर होगी भर्ती, जानें कब तक पूरी होगी प्रक्रिया

Mon, 07 Feb 2022 09:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Feb 2022 09:12 PM IST
सार

प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-50 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कराई जा चुकी है। कुल 47 विषयों में भर्ती होनी है। अब लिखित परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार है।

विज्ञापन
Government Jobs: Thousands of teachers' posts will be recruited this year, know how long the process will be completed
Teacher Recruitment - फोटो : Social media

विस्तार

राजकीय विद्यालयों और अशासकीय महाविद्यालयों को इस साल बड़ी संख्या में शिक्षक मिल जाएंगे। नए शिक्षकों के आने के बाद कोविड के कारण तेजी से पिछड़ रहे सत्र को पटरी पर लाने में मदद मिलेगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) और उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएएसी) को इसी वर्ष तीन बड़ी भर्तियां पूरी करनी हैं।

विज्ञापन




प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-50 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कराई जा चुकी है। कुल 47 विषयों में भर्ती होनी है। अब लिखित परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार है।
विज्ञापन





इसके बाद इंटरव्यू कराए जाएंगे और फिर अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग लिखित परीक्षा का परिणाम जल्द ही घोषित कर सकता है। मार्च या अप्रैल में इंटरव्यू कराए जा सकते हैं। ऐसे में अगले चार से पांच माह में भर्ती प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीआईसी के 1473 पदों पर होगी भर्ती
प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के 1473 पदों पर भी भर्ती होनी है। यूपीपीएससी पहली बार लिखित परीक्षा के माध्यम से यह भर्ती करा रहा है। इससे पूर्व इंटरव्यू के माध्यम से सीधी भर्ती होती थी, लेकिन इस बार प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा के आधार पर भर्ती होगी।



प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा चुका है और 13 मार्च को मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है। यानी यह भर्ती भी इसी वर्ष पूरी हो जाएगी। प्रवक्ता के 1473 पदों में पुरुष वर्ग के 991 और महिला वर्ग के 482 पद शामिल हैं। हिंदी, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, संस्कृत, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, भूगोल, इतिहास, समाजशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, उर्दू, वाणिज्य और गृह विज्ञान विषय में प्रवक्ता के पदों पर भर्ती होनी है।

आश्रम पद्धति विद्यालयों में 124 पदों पर होगी भर्ती
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में प्रवक्ता के 124 पदों पर भी भर्ती होनी है। यह भर्ती भी पहली बार लिखित परीक्षा के माध्यम से कराई जा रही है। इससे पहले इंटरव्यू के माध्यम से सीधी भर्ती कराई जाती थी।

 

 

 

कुल चार विषयों में प्रवक्ता के पदों पर भर्ती होनी है, जिनमें सर्वाधिक 35 पद गणित विषय में है। वहीं, जीव विज्ञान में 33, भौतिक विज्ञान में 30 और रसायन विज्ञान में प्रवक्ता के 26 पद हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर चुका है और मुख्य परीक्षा एक मई को प्रस्तावित है। ऐसे में यह भर्ती भी इसी वर्ष पूरी हो जाएगी।

हजारों पदों पर नई भर्ती के लिए विज्ञापन का इंतजार
राजकीय इंटर कॉलेजों एवं अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में भी सहायक अध्यापक के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी है, जिसके लिए विज्ञापन का इंतजार किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के बाद विज्ञापन जारी किए जा सकते हैं।



उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को राजकीय इंटर कॉलेजों में एलटी ग्रेड शिक्षक के तकरीबन 1207 पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन मिल चुका है। इसके अलावा एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2018 में विभिन्न्न विषयों में रिक्त रह गए तीन हजार से अधिक पद रिक्त रह गए थे और इन पदों पर भी भर्ती होनी है। 




अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (टीजीटी) एवं प्रवक्ता (पीजीटी) के तकरीबन पांच हजार पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन मिल चुका है। इनमें से 16 विषयों में टीजीटी और 23 विषयों में पीजीटी के पदों का अधियाचन मिला है।




प्रतियोगी छात्र मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान ने मांग की है कि इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन शीघ्र जारी किए जाएं, ताकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके और तेजी से पिछड़ रहे सत्र को पटरी पर लाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed