{"_id":"6535dede72a1b7b2f307736a","slug":"government-jobs-40-contenders-for-one-post-of-staff-nurse-90-thousand-applications-received-for-2240-posts-2023-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ नर्स के एक पद पर 40 दावेदार: 2240 पदों के लिए आए 90 हजार आवेदन, अब UPPSC दो चरण में कराएगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाफ नर्स के एक पद पर 40 दावेदार: 2240 पदों के लिए आए 90 हजार आवेदन, अब UPPSC दो चरण में कराएगी परीक्षा
Mon, 23 Oct 2023 08:19 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 23 Oct 2023 08:19 AM IST
सार
स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) के 2,240 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 अगस्त, 2023 से शुरू हुई थी। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग के तहत स्टाफ नर्स (पुरुष) के 171 पदों और स्टाफ नर्स (महिला) के 2,069 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि और ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर, 2023 निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
स्टाफ नर्स (फाइल फोटो)
- फोटो : sociol media
विस्तार
स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) परीक्षा-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। एक पद पर 40 दावेदार हैं। ऐसे में स्पर्धा कठिन होने जा रही है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) दो चरणों की परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेगा, जिनमें प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा शामिल हैं।
स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) के 2,240 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 अगस्त, 2023 से शुरू हुई थी। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग के तहत स्टाफ नर्स (पुरुष) के 171 पदों और स्टाफ नर्स (महिला) के 2,069 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि और ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर, 2023 निर्धारित की गई थी।
बाद में ऑनलाइन आवेदन करने और ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर, 2023 तक बढ़ा दी गई थी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की ओर से वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) न करा पाने के कारण अंतिम तिथि बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन
अंतिम तिथि तक स्टाफ नर्स के 2,240 पदों के लिए कुल 90 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। ऐसे में स्टाफ नर्स के एक पद पर 40 अभ्यर्थियों की दावेदारी होगी। पहले स्टाफ नर्स की भर्ती एक चरण की परीक्षा के माध्यम से होती थी, लेकिन अब दो चरणों की परीक्षा के माध्यम से चयन होने लगा है।

स्टाफ नर्स भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 85 अंकों की होगी। वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुल 170 प्रश्न होंगे और इन्हें हल करने के लिए दो घंटे का वक्त मिलेगा। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान के 30 सवाल, सामान्य हिंदी के 20 और मुख्य विषय नर्सिंग के 120 प्रश्न होंगे।
वहीं, मुख्य परीक्षा तीन घंटे की होगी। कुल 85 अंकों का एक प्रश्नपत्र होगा। प्रश्न दो खंडों में विभाजित रहेंगे। खंड-अ में कुल पांच लघु उत्तरीय प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न करना अनिवार्य है।
प्रत्येक प्रश्न पांच अंकों का होगा और अधिकतम शब्द सीमा 125 होगी। वहीं, खंड-बी में कुल छह दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। अभ्यर्थी को इनमें से कोई चार प्रश्न हल करने होंगे। प्रत्येक प्रश्न 15 अंकों का होगा और अधिकतम शब्द सीमा 300 होगी।