{"_id":"6241c8537e8eb91cac32f86d","slug":"government-advocate-arrested-in-attack-on-railway-officer-lawyer-also-lodged-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : रेल अफसर पर हमले में शासकीय अधिवक्ता गिरफ्तार, वकील ने भी दर्ज कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : रेल अफसर पर हमले में शासकीय अधिवक्ता गिरफ्तार, वकील ने भी दर्ज कराई एफआईआर
Mon, 28 Mar 2022 08:08 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 28 Mar 2022 08:08 PM IST
सार
घटना 27 मार्च की सुबह सात बजे की है। रेलवे में अकाउंट अफसर देवराज आर्या का आरोप है कि वह घर के पास ही बने पार्क में व्यायाम कर रहे थे कि तभी उन पर सब्बल से हमला किया गया।
विज्ञापन
arrested demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धूमनगंज के देवप्रयाग झलवा में रेल अफसर देवराज आर्य पर जानलेवा हमले के मामले में शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र सिंह परिहार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर देवेंद्र के घर पथराव व बलवा करने के मामले में चार नामजद व अन्य अज्ञात पर एफ आईआर दर्ज करते हुए लाल सिंह पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
घटना 27 मार्च की सुबह सात बजे की है। रेलवे में अकाउंट अफसर देवराज आर्या का आरोप है कि वह घर के पास ही बने पार्क में व्यायाम कर रहे थे कि तभी उन पर सब्बल से हमला किया गया। इसमें वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए। आरोप है कि हमला देवेंद्र ने किया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लिया। उधर सुबह हुई घटना को लेकर शाम को कुछ लोगों ने अधिवक्ता के घर पर चढ़कर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
पथराव किया और मारपीट व गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में अधिवक्ता की तहरीर पर रेल अफसर देवराज आर्य, लाल सिंह पटेल समेत चार नामजद व अन्य अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर ली। इनमें से लाल सिंह पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। नामजद अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन