फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   goons looted one lakh rupees bag from teachers

शिक्षक से एक लाख रुपये भरा बैग छीनकर भागे बदमाश

Mon, 12 Oct 2020 02:10 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
goons looted  one lakh rupees bag from teachers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। कर्नलगंज में बिशप जॉनसन स्कूल के पास बाइकसवार बदमाश शिक्षक विजयनाथ यादव से एक लाख रुपये लूटकर भाग निकले। पुलिस ने बताया कि उनकी तहरीर पर अज्ञात में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। विजय सोरांव स्थित आरपीसी रस्तोगी इंटर कॉलेज, मलाकहरहर में शिक्षक हैं। वह किसी काम से शहर आए हुए थे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दोपहर में उन्होंने एसबीआई मुख्य शाखा से एक लाख रुपये निकाले। इसके बाद बिशप जॉनसन स्कूल के सामने स्थित पंप पर पेट्रोल भराने लगे। इसी दौरान बाइकसवार दो बदमाश उनसे रुपयों भरा बैग छीनकर भाग निकले। इसमें जरूरी कागजात भी थे। पुलिस ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


लेखपाल की स्कूटी की डिक्की से एक लाख उड़ाए
प्रयागराज।
टैगौर टाउन स्थित बैंक आफ बड़ौदा के पास महिला लेखपाल नेहा पाल की स्कूटी की डिक्की से एक लाख रुपये उड़ा दिए गए। शिवकुटी के गोविन्दपुर निवासी नेहा पाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक से एक लाख रुपये निकाले। इसके बाद वह कुछ काम के सिलसिले में बैंक ऑफ बड़ौदा में गईं। इसी दौरान डिक्की तोड़कर दो युवकों ने एक लाख रुपये उड़ा दिए। उन्होंने पुलिस को बताया कि दो पल्सरसवार युवक आईसीआईसीआई बैंक से ही उनके पीछे लगे थे। पुलिस ने बताया कि अज्ञात में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed