फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Good news: Alliance flights will not be stopped, schedule released till October

खुशखबरी : बंद नहीं होगी एलाइंस की उड़ान, जारी हुआ अक्तूबर तक का शेड्यूल

Thu, 11 Apr 2024 12:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Apr 2024 12:54 PM IST
सार

प्रयागराज से दिल्ली और बिलासपुर उड़ान का संचालन फिलहाल जारी रहेगा। डीजीसीए ने अपने समर शेड्यूल में इन विमानों की समय सारिणी जारी की है। यह शेड्यूल 26 अक्तूबर 24 तक प्रभावी रहेगा। काफी दिनों से यह आशंका व्यक्त की जा रही थी कि इन दोनों फ्लाइट्स का संचालन बंद किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Good news: Alliance flights will not be stopped, schedule released till October
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज से दिल्ली और बिलासपुर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। यहां से संचालित एलाइंस एयर की उड़ान बंद नहीं होगी। इन दोनों ही उड़ान को नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए ) के समर शेड्यूल में शामिल कर लिया गया है। समर शेड्यूल 26 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगा। या यूं कह ले कि प्रयागराज से दिल्ली और बिलासपुर उड़ान का संचालन अब 26 अक्टूबर 24 तक होगा।

विज्ञापन


बता दें एलाइंस एयर की दिल्ली और बिलासपुर उड़ान को पहले डीजीसीए के समर शेड्यूल में शामिल नहीं किया गया था। 15 अप्रैल के बाद से इस विमान की एलाइंस एयर ने बुकिंग भी बंद कर दी थी। उड्डयन मंत्रालय तक मामला पहुंच जाने के बाद डीजीसीए के समर शेड्यूल में इसे शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन


ऐसे में इस उड़ान का संचालन अब 26 अक्ततूबर तक जारी रहेगा। नए शेड्यूल के हिसाब से यह विमान सिर्फ रविवार को नहीं चलेगा। शेष अन्य दिनों में इसका संचालन होता रहेगा। इस बीच एक मई को आकासा एयर की भी दिल्ली उड़ान शुरू हो रही है। इसके शुरू होने के बाद प्रयागराज से दिल्ली के लिए एलाइंस एयर, आकासा और इंडिगो की एक-एक उड़ान हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगी समय सारिणी

एलाइंस एयर का विमान मंगलवार और बृहस्पतिवार दिल्ली से बिलासपुर के लिए उड़ान भरेगा। बिलासपुर से वही विमान उड़ान भरकर शाम 5.45 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर लैंड होगा। यहां से दिल्ली के लिए इसकी रवानगी शाम 6.10 बजे होगी। वहीं बृहस्पतिवार और शनिवार को यही विमान दिल्ली से उड़ान भरकर सुबह 9.35 बजे प्रयागराज आएगा। यहां से दस बजे वही विमान बिलासपुर के लिए उड़ान भरेगा और बिलासपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगा। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार एलाइंस एयर का विमान दिल्ली से उड़ान भरके शाम 5.30 बजे प्रयागराज आएगा। यहां से वापस दिल्ली के लिए इसकी रवानगी शाम 5.55 बजे होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed