{"_id":"5c326714bdec2256be1eecfd","slug":"golden-baba-sued-for-threatening-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल को धमकाने में गोल्डेन बाबा पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबल को धमकाने में गोल्डेन बाबा पर मुकदमा
Mon, 07 Jan 2019 02:28 AM IST
shailendra Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 07 Jan 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
golden baba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा में तैनात रहे सिपाही को धमकाने के आरोप में रविवार को कुंभ मेले में आए गोल्डेन बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। सिपाही की तहरीर पर दारागंज थाने में मामला लिखा गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच की जा रही है।
सिपाही सतीश कुमार की तैनाती संभल में है और वह इन दिनों कुंभ मेला ड्यूटी पर आया है। 30 नवंबर से वह गोल्डेन बाबा उर्फ सुधीर मक्कड़ उर्फ बिट्टू की सुरक्षा में बतौर गनर तैनात था। उसका आरोप है कि पांच दिसंबर को बाबा उसे लेकर गाजियाबाद जाने लगे। उसने बिना अनुमति जिला छोड़कर जाने से इंकार किया तेा उसे धमकाया गया। गाजियाबाद जाने के बाद बाबा दूसरे राज्य में जाने लगे तो सिपाही ने साथ जाने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इस पर बाबा ने चोरी का झूठा आरोप लगाकर फंसाने की धमकी दी। इसकी जानकारी उसने आरआई परेड लाइन को दी तो उसे तुरंत लौटने का आदेश दिया गया। जिस पर उसने 14 दिसंबर को लाइन पहुंचकर आमद कराई। सिपाही का आरोप है कि गोल्डन बाबा आपराधिक किस्म के हैं और उसे डर है कि वह उनकी हत्या करा सकते हैं। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दारागंज इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।