फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Goddess Sarvabhuteshu Lakshmi is an institution, devotees gathered in Shaktipeeths.

Navratri : या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता, शक्तिपीठों में उमड़ा भक्तों का रेला

Fri, 04 Oct 2024 05:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Oct 2024 05:28 PM IST
सार

सिद्धपीठ ललिता देवी मंदिर में भगवती का फूलों और आभूषणों से शृंगार किया गया। परिसर में दुर्गा सहस्त्रनाम पाठ सहित महिलाओं की टोली ने देवी गीत गाए। जयकारों के बीच दर्शन का क्रम देर रात तक जारी रहा।

विज्ञापन
Goddess Sarvabhuteshu Lakshmi is an institution, devotees gathered in Shaktipeeths.
शक्तिपीठ कल्याणी देवी मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन घरों और मंदिरो में भक्तों ने विधि विधान से पूजन किया। नवरात्र के दूसरे दिन देवी का ब्रह्मचारिणी के स्वरूप में पूजा अराधना की गई। शहर के शक्तिपीठ कल्याणी देवी, ललिता देवी और अलोपशंकरी देवी समेत खेमामाई मंदिरों में भक्तों का दूसरे दिन भी तांता लगा रहा। फल, फूल, नैवेद्य देवी को अर्पित किया गया। भोर से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। घरों में कलश पूजन किया गया। पंडालों में भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी है। 

विज्ञापन

सिद्धपीठ ललिता देवी मंदिर में भगवती का फूलों और आभूषणों से शृंगार किया गया। परिसर में दुर्गा सहस्त्रनाम पाठ सहित महिलाओं की टोली ने देवी गीत गाए। जयकारों के बीच दर्शन का क्रम देर रात तक जारी रहा। मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष हरिमोहन वर्मा की देखरेख में भोर में मंगला आरती के बाद से ही दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हो गया था।

विज्ञापन

सिद्धपीठ कल्याणी देवी मंदिर में नवरात्र महोत्सव चल रहा है। देवी की स्वर्ण-चांदी के आभूषण व बेला-गुलाब के पुष्पों से श्रृंगार किया गया है। सिद्धपीठ अलोपशंकरी मंदिर में देवी के पालने को झुलाने, दर्शन करने को श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां बड़ी संख्या में लोग निशान चढ़ाने को भी पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed