फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Godda-Daurai Express will connect Baba Baijnath Dham along with Khatu Shyam from Prayagraj

Prayagraj : प्रयागराज से खाटू श्याम के साथ बैजनाथ धाम को भी जोड़ेगी गोड्डा-दौराई एक्सप्रेस, समय सारिणी जारी

Thu, 31 Jul 2025 03:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 31 Jul 2025 03:25 PM IST
सार

लालगढ़ एक्सप्रेस के बाद पांच अगस्त से खाटू श्याम के लिए एक और ट्रेन चलेगी। रेलवे प्रशासन ने इसकी समय सारिणी और किराया सूची जारी कर दी है। झारखंड के गोड्डा से दौराई (अजमेर) तक यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी।

विज्ञापन
Godda-Daurai Express will connect Baba Baijnath Dham along with Khatu Shyam from Prayagraj
ट्रेन। - फोटो : freepik

विस्तार

लालगढ़ एक्सप्रेस के बाद पांच अगस्त से खाटू श्याम के लिए एक और ट्रेन चलेगी। रेलवे प्रशासन ने इसकी समय सारिणी और किराया सूची जारी कर दी है। झारखंड के गोड्डा से दौराई (अजमेर) तक यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। प्रयागराज से काफी लोग सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर जाते हैं।

विज्ञापन


वर्तमान प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस ही खाटू श्याम के निकटतम स्टेशन रींगस होकर चल रही है। गोड्डा-दौराई एक्सप्रेस शुरू होने से प्रयागराज वालों को खाटू श्याम के साथ बाबा बैजनाथ धाम के लिए भी एक और सीधी ट्रेन मिल जाएगी। खाटू श्याम का निकटतम स्टेशन रींगस जंक्शन है। इसी तरह बाबा बैजनाथ धाम का निकटतम स्टेशन देवघर और जसीडीह जंक्शन है।
विज्ञापन


तीन अगस्त को 19603 दौराई-गोड्डा एक्सप्रेस की शुरुआत दौराई से और पांच अगस्त को 19604 गोड्डा-दौराई एक्सप्रेस का संचालन गोड्डा से होगा। दोनों ओर से सूबेदारगंज स्टेशन पर इसका ठहराव होगा। खाटू श्याम के लिए यह ट्रेन हर मंगलवार शाम 7:55-8:00 बजे मिलेगी, जो अगली दोपहर 12:40-12:45 बजे रींगस जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में बाबा बैजनाथ के लिए यह ट्रेन हर सोमवार सुबह 7:20-7:25 बजे सूबेदारगंज से मिलेगी जो शाम 7:42-7:47 बजे जसीडीह जंक्शन एवं 7:55-8:00 बजे देवघर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण भारत यात्रा पर जाएगी आईआरसीटीसी की ट्रेन, ईएमआई की भी सुविधा

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने दक्षिण भारत यात्रा का पैकेज पेश किया है। इसमें यात्रियों के लिए ईएमआई की भी सुविधा दी गई है। इसके तहत यात्री किस्तों में किराये का भुगतान कर सकते हैं। ट्रेन का प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा। दक्षिण भारत यात्रा ट्रेन 29 अगस्त से नौ सितंबर तक की है। ट्रेन में स्लीपर के साथ ही एसी थ्री एवं एसी टू के भी कोच होंगे। योगनगरी ऋषिकेश से यह ट्रेन मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम स्टेशन पर 30 अगस्त को आएगी।

लोग तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की यात्रा कर सकेंगे। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया, ट्रेन में 767 बर्थ होगी। इसमें एसी टू की 49, एसी थ्री की 70 एवं स्लीपर श्रेणी की 648 बर्थ शामिल है। यात्रा के दौरान सुबह का नाश्ता, दोपहर व रात का शाकाहारी भोजन शामिल है। इसके अलावा एसी-नॉन एसी बसों ने स्थानीय भ्रमण भी कराया जाएगा। स्लीपर क्लास का प्रति व्यक्ति किराया 24,350, एसी थ्री का 41,800 एवं एसी टू का किराया 55,750 रुपये होगा। आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से पैकेज की बुकिंग कराई जा सकती है।

दो वर्ष के लिए पट्टे पर दिया जाएगा सारनाथ का एसएलआर कोच

प्रयागराज जंक्शन से होकर दुर्ग जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस का एसएलआर (सीटिंग-कम-लगेज रैक) कोच माल परिवहन के लिए दो वर्ष के लिए पट्टे पर दिया जा रहा है। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से ई-नीलामी की जा रही है। आठ अगस्त को होने वाली ई-नीलामी के बाद ट्रेन का एसएलआर कोच दो वर्ष के लिए पट्टे पर दे दिया जाएगा। पूर्वाेत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि छपरा से दुर्ग जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस का एसएलआर कोच के माध्यम से यात्री एवं कारोबारी ट्रेन के ठहराव वाले स्टेशनों पर तमाम तरह के खाद्य पदार्थ, कपड़े, फर्नीचर, गुड्स आइटम आदि भेज सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed