फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Glimpses of Sangam and Shahi Snan will be seen at railway stations

प्रयागराज : रेलवे स्टेशनों पर दिखेगी संगम और शाही स्नान की झलक, रेलवे ने महाकुंभ मेले की तैयारी की शुरू

Wed, 17 May 2023 12:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 May 2023 12:20 PM IST
सार

प्रयागराज में वर्ष 2019 में लगे कुंभ मेले के दौरान उत्तर रेलवे के प्रयाग रेलवे स्टेशन एवं प्रयागराज जंक्शन पर कुंभ से जुड़ी कुछ तस्वीरें लगाई गई थीं। प्रयाग स्टेशन पर लगीं तस्वीरों को तत्कालीन रेलमंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट भी किया था।

विज्ञापन
Glimpses of Sangam and Shahi Snan will be seen at railway stations
माघ मेला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ केे दौरान प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों पर उतरने के बाद ही यात्रियों को इस बात का एहसास हो जाएगा कि वह कुंभ नगरी पहुंच गए हैं। यहां के स्टेशन कुछ बदले-बदले से नजर आएंगे। शहर के रेलवे स्टेशनों पर संगम और शाही स्नान की झलक देखने को मिलेगी। रेलवे ने वर्ष 2025 में लगने वाले महाकुंभ मेले की तैयारी शुरू कर दी है। यहां कुंभ संस्कृति के विभिन्न स्वरूप छायाकृति के माध्यम से दर्शाए जाएंगे।

विज्ञापन

प्रयागराज में वर्ष 2019 में लगे कुंभ मेले के दौरान उत्तर रेलवे के प्रयाग रेलवे स्टेशन एवं प्रयागराज जंक्शन पर कुंभ से जुड़ी कुछ तस्वीरें लगाई गई थीं। प्रयाग स्टेशन पर लगीं तस्वीरों को तत्कालीन रेलमंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट भी किया था। अब वर्ष 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आयोजन होना है। इसको लेकर रेलवे शहर के रेलवे स्टेशनों पर कुंभ से जुड़ी तस्वीरें लगाएगा।

विज्ञापन

इसकी शुरुआत लखनऊ मंडल के प्रयाग और प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से की जाएगी। प्रयाग स्टेशन पर कुंभ से जुड़ी तस्वीरें लगाने की तैयारी शुरू भी हो गई है। संगम के विहंगम दृश्य, अखाड़ों के शाही स्नान, ड्रोन से ली गईं तस्वीरें यात्रियों को यहां के माहौल से परिचित कराएंगी। स्टेशन की बाहरी इमारत में छायाचित्रों की एक पूरी शृंखला लगाई जाएगी। तस्वीरें रात में भी साफ नजर आएं इसके लिए फसाड लाइटें भी लगाई जाएंगी।

प्रयागराज संगम स्टेशन पर भी इसी तरह की तस्वीरें लगाने की योजना है। इसके अलावा उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज छिवकी, सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन को भी सजाने-संवारने की तैयारी रेल प्रशासन ने शुरू कर दी है। प्रयागराज जंक्शन पर अभी पुनर्विकास का काम शुरू हुआ है। यहां अक्तूबर 2024 के बाद कुंभ से जुड़े आकर्षक छायाचित्र लगाए जाएंगे।

प्रयागराज का कुंभ मेला विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। पिछले कुंभ में भी कुछ तस्वीरें लगाई गई थीं। इस बार इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। यात्रियों को रेलवे स्टेशन बदले-बदले नजर आएंगे। - अश्विनी श्रीवास्तव, एडीआरएम लखनऊ मंडल

महाकुंभ के पूर्व शहर के सभी स्टेशनों पर कुंभ मेले की छाप देखने को मिलेगी। यात्रियों को यहां उतरने के बाद ही एहसास हो जाएगा कि वह धार्मिक नगरी प्रयागराज पहुंच गए हैं। -  हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ, एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed