फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girlfriend stopped the groom taking the wedding procession, created ruckus, accused of reneging on the pretext

Prayagraj : बरात लेकर जा रहा दूल्हा गिरफ्तार, युवती ने लगाया शादी का झांसा देकर मुकरने का आरोप

Wed, 07 Feb 2024 02:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Feb 2024 02:36 PM IST
सार

बरात लेकर शादी करने जा रहे दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई एक युवती की शिकायत पर की। युवती ने आरोप लगाया कि उससे शादी करने का वादा करके युवक गांव भाग आया और दूसरी लड़की से शादी की तैयारी कर रहा था। 

विज्ञापन
Girlfriend stopped the groom taking the wedding procession, created ruckus, accused of reneging on the pretext
शादी से पहले हवालात पहुंचा दूल्हा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार शाम को मेजा से बरात लेकर शादी करने जा रहे दूल्हे को एक युवती ने रोक लिया। युवती ने अपने को दूल्हे की प्रेमिका बताई। शिकायत पर पहुंची मेजा पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर थाने पर उठा लाई। प्रेमिका ने बताया कि यह युवक कई वर्षों से उससे प्यार करता था। शादी भी करने की बात कही थी, लेकिन धोखा देकर यहां गांव आकर शादी रचाने जा रहा था।

विज्ञापन


मेजा थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव के चंद्रशेखर गौड़ के बेटे शुभम गौड़ की शादी कोरांव क्षेत्र में तय हुई थी। सोमवार को शादी करने के लिए शुभम बरात लेकर कोरांव जाने के लिए जैसे ही घर से निकला वैसे ही एक युवती दरवाजे पर पहुंचकर हंगामा करने लगी। युवती अपने को दूल्हे का प्रेमिका बताने लगी। युवती ने कहा कि वह रायबरेली की रहने वाली है। वह कई वर्षों से शुभम से प्यार करती है। उसने शादी भी करने का वादा किया था, लेकिन वह दूसरी युवती से शादी रचाने के लिए उसको धोखा देकर भाग आया। 
विज्ञापन


 

सूचना पर मौके पर पहुंची मेजा पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर थाने उठा ले गई। ऐसे में बराती अपने-अपने घर लौट गए। परिजन काफी परेशान हो गए। उधर, बरात की आगवा के लिए खड़े कन्या पक्ष के लोग परेशान हो गए। उनके सारे इंतजाम पर पानी फिर गया। बाद में पता चला कि दूल्हे को पुलिस थाने उठा ले गई। घटना की जानकारी होने पर कन्या पक्ष के लोग भी हतप्रभ हैं। 

युवती की शिकायत पर दूल्हे को थाने लाया गया है। पूछताछ की जा रही है। घटना की सच्चाई पता चलने पर कार्रवाई की जाएगी। युवती रायबरेली की रहने वाली है। - राजेश उपाध्याय थानाध्यक्ष मेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed