{"_id":"6357c349f99e1f24ed0b7d72","slug":"girlfriend-reached-the-police-station-and-requested-to-marry-her-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: घरवालों ने नहीं दिया साथ, तो थाने पहुंची युवती, मंदिर में हुई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: घरवालों ने नहीं दिया साथ, तो थाने पहुंची युवती, मंदिर में हुई शादी
Tue, 25 Oct 2022 04:37 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 25 Oct 2022 04:37 PM IST
सार
युवती थाने में पहुंच कर एक तहरीर देकर अपनी शादी पड़ोस के युवक से कराने की जिद करने लगी। पुलिस वालों ने दोनों परिजनों को समझाकर उनकी शादी कराई।
विज्ञापन
प्रेमी जोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्थानीय थाना क्षेत्र के मानधाता कस्बा निवासी सुरेश कुमार की पुत्री उजाला आज सुबह नौ बजे मानधाता थाने में पहुंच कर एक तहरीर देकर अपनी शादी पड़ोस के युवक आकाश कुमार पुत्र राजकुमार निवासी मानधाता से कराने की जिद करने लगी। पुलिस वालों ने दोनों पक्षों के परिजनों को बुलवाया।
विज्ञापन
उसके बाद दोनों पक्षों के माता-पिता शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। बच्चों के जिद पर अड़े रहने पर दोनों के माता-पिता मान गये। पुलिस वालों ने दोनों से सहमति पत्र लिखवाकर के थाने के बाहर स्थित शांतनु महराज की तपोस्थली हनुमान मंदिर के प्रांगण में बने शिव पार्वती मंदिर में एक दूसरे को वर माला पहनाकर तथा व सिंदूर भरकर शादी की। उस मौके पर दोनों के परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ मानधाता वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया ये दोनों में पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने लड़की को भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की के पिता की तहरीर एक साल पहले लड़के के ऊपर मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसमें लड़का जेल गया था।उस समय लड़की नाबालिग थी और अब बालिग हो गई है। उसके जेल से छूटने के बाद से ही युवती उससे शादी करने कि जिद कर रही थी। लड़की बार बार लड़के के घर भाग भाग जा रही थी। आज उसने थाने में तहरीर लेकर आई। जिसके बाद परिजनों को बुलवाया गया और आस पास के लोगों समझाने पर दोनों पक्षों सहमत हो गए तथा बाहर जा कर मन्दिर में शादी कर ली है।
विज्ञापन