फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girlfriend consumed poison, boyfriend found hanging, girl's family booked for murder

Crime :  प्रेमिका ने खाया जहर, प्रेमी फांसी पर लटका मिला, लड़की के परिजनों पर हत्या का केस दर्ज

Mon, 25 Mar 2024 12:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Mar 2024 12:14 PM IST
सार

घटना के बाद मौके पर पहुंची अभिषेक की मां राजकुमारी ने पड़ोसी युवती महिमा के भाई चंचल पर बेटे का मारकर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। यह भी बताया कि महिमा के साथ उसके बेटे का तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था। कई बार मना करने के बाद भी दोनों नहीं माने।

विज्ञापन
Girlfriend consumed poison, boyfriend found hanging, girl's family booked for murder
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेजा में त्योहार से पहले हुई दर्दनाक घटना ने दो परिवारों को जिंदगी भर का दर्द दे दिया। यहां प्रेमी युगल ने जान दे दी। निबैया गांव में महिमा (19) ने शनिवार को जहर खा लिया जबकि इसी गांव के अभिषेक गुप्ता उर्फ सोनू (22) का शव पेड़ पर बने फंदे पर लटका मिला। युवती के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया। उधर युवक के घरवालों ने युवती पक्ष के चार लोगाें पर हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

महिमा पुत्री सूर्यलाल गुप्ता की शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे सीएचसी ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख उसे रेफर कर दिया गया। हालांकि, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने आनन फानन बिना पुलिस को सूचना दिए रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का कहना है कि उसकी तबीयत खराब थी। हालांकि, रामनगर सीएचसी अधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि उसने जहर खाया था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था।

विज्ञापन


उधर, मेजा के लेहड़ी गांव के पास रविवार सुबह रेलवे ट्रैक के निकट युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान अभिषेक के रूप में की। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि पुणे में एक कंपनी में काम करने वाला सोनू 10 दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। शनिवार को घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं आया। सुबह उसका शव फंदे से झूलता मिला। पेड़ में दिल का निशान बनाया गया है और उसमें अंग्रेजी का ‘यस के’ अक्षर लिखा हुआ मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने हत्या का आरोप लगाया, एफआईआर दर्ज

घटना के बाद मौके पर पहुंची अभिषेक की मां राजकुमारी ने पड़ोसी युवती महिमा के भाई चंचल पर बेटे का मारकर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। यह भी बताया कि महिमा के साथ उसके बेटे का तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था। कई बार मना करने के बाद भी दोनों नहीं माने। आए दिन वह पूणे से गांव आ जाता था। घटना से स्तब्ध पिता भोला नाथ गुप्ता ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। अभिषेक चार भाइयों में दूसरे नंबर का और अविवाहित था।

 

दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध था। परिजनों ने यह बात खुद बताई है। शनिवार रात में युवती ने भी जहर खाकर जान दे दी थी। युवक के परिजनों की तहरीर पर हत्या के आरोप में चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। - रवि कुमार गुप्ता, एसीपी मेजा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed