फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girl reached Arail Ganga Ghat to transport goods worth lakhs in two cargo vehicles.

Prayagraj : दो मालवाहक में लाखों को सामान प्रवाहित करने को अरैल गंगा घाट पहुंची युवती, वजह जानकर चौंक गई पुलिस

Mon, 11 Mar 2024 05:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Mar 2024 05:45 PM IST
सार

पुलिस ने जब युवती से सामान प्रवाहित करने का कारण पूछा तो उसने बताया इन सामानों में किसी ने काला जादू कर दिया है। इससे हमारे पिता की मौत हो गई। मां और मैं भी काफी परेशान रहती हूं। इस सामान को जो भी लेगा वह काला जादू से पागल हो जाएगा। इसलिए वह इसे गंगा में प्रवाहित करने के लिए पहुंची है।

विज्ञापन
Girl reached Arail Ganga Ghat to transport goods worth lakhs in two cargo vehicles.
घर के सामान को गंगा में बहाने पहुंची युवती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरैल पुराने पक्के घाट पर रविवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवती दो मालवाहक में लाखों को सामान लेकर पहुंची और नाविकों से उसे गंगा में प्रभावित करने की बात करने लगी। पहले तो नाविकों ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन वह सामान गहरे पानी में प्रभावित करने के लिए मनमाना पैसा देने की बात कहने लगी।

विज्ञापन



इस पर दो नाव में पूरे सामान को लाद लिया गया। इसी बीच सूचना पर पहुंची नैनी पुलिस ने युवती को समझा बुझाकर मालवाहक में सामान लदवाकर उसे वापस भेजा। करीब चार घंटे तक घाट पर हंगामा चलता रहा। घाट के पुरोहितों ने बताया कि दोनों मालवाहक में लाखों के कीमती आभूषण के साथ नकदी, गृहस्थी का सामान और एक स्कूटी थी।

विज्ञापन

Girl reached Arail Ganga Ghat to transport goods worth lakhs in two cargo vehicles.
घर के सामान को गंगा में बहाने पहुंची युवती। - फोटो : अमर उजाला

नैनी पुलिस ने बताया कि वाराणसी के पांडेय हवेली निवासी अंतरा मित्रा रविवार दोपहर अरैल घाट पर दो मालवाहक पर तीन पलंग, बिस्तर, अलमारी, डायनिंग टेबल, गोदरेज के कई अलमारी, कुर्सी, स्कूटी समेत भारी मात्रा में सामान, सोने चांदी के आभूषण लेकर अरैल घाट पर पहुंची। उसने मालवाहक से सामान उतारकर घाट पर रख दिया था। वह उसे गंगा में प्रवाहित करने के लिए नाव में भी लदवा लिया।

इस दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना नैनी पुलिस को दी। पुलिस ने जब युवती से सामान प्रवाहित करने का कारण पूछा तो उसने बताया इन सामानों में किसी ने काला जादू कर दिया है। इससे हमारे पिता की मौत हो गई। मां और मैं भी काफी परेशान रहती हूं। इस सामान को जो भी लेगा वह काला जादू से पागल हो जाएगा। इसलिए वह इसे गंगा में प्रवाहित करने के लिए पहुंची है।

पुलिस के मना करने पर वह प्रभावित करने की जिद में अड़ी रही। अरैल चौकी प्रभारी परमानंद सिंह ने बताया कि युवती नैनी में रुद्रा अपार्टमेंट में किराये पर रहती थी। वहीं से सामान लेकर यहां पहुंची थी। वर्तमान में दिल्ली में अपनी मां के साथ कहीं रहती है। उसे समझाकर वापस भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed