{"_id":"5ec7bd718ebc3e909943b058","slug":"girl-gets-threat-from-businessman71","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर अश्लील फोटो भेज कर तेजाब से जलाने को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर अश्लील फोटो भेज कर तेजाब से जलाने को धमकाया
Fri, 22 May 2020 05:24 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीडगंज निवासी एक युवती को शादी के लिए राजी ना होने पर फोन पर अश्लील तस्वीरें भेजी गई। साथ ही उसे तेजाब फेंक कर जलाने की धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर कीडगंज पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसका कहना है कि जांच की जा रही है। भुक्तभोगी युवती सिविल लाइंस स्थित एक अस्पताल में काम करती है।
उसका आरोप है की देवेंद्र सेठ अस्पताल में अपनी मां का इलाज कराने आया था। इसी दौरान उसकी उससे मुलाकात हुई। आरोप है कि वह उसके इरादों को भाप नहीं सकी। कुछ दिनों बाद वह उसके ऊपर शादी का दबाव डालने लगा। इंकार करने पर उसके फेसबुक प्रोफाइल से फोटो निकालकर अपने दोस्तों व अस्पताल की फेसबुक अकाउंट पर डालने की धमकी देने लगा।
साथ ही दो अलग-अलग नंबरों से अश्लील तस्वीरें भेज कर गाली गलौज की और तेजाब फेंककर चेहरा जलाने की धमकी दी। कीडगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि पिछले 6 महीने से योगेश अपनी पत्नी की फोटो, गालियां व अश्लील कमेंट लिखकर फेसबुक और व्हाट्सएप पर शेयर कर रहा है। साथ ही फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए तेजाब से जलाने की धमकी भी दे रहा है। मुट्ठीगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
उसका आरोप है की देवेंद्र सेठ अस्पताल में अपनी मां का इलाज कराने आया था। इसी दौरान उसकी उससे मुलाकात हुई। आरोप है कि वह उसके इरादों को भाप नहीं सकी। कुछ दिनों बाद वह उसके ऊपर शादी का दबाव डालने लगा। इंकार करने पर उसके फेसबुक प्रोफाइल से फोटो निकालकर अपने दोस्तों व अस्पताल की फेसबुक अकाउंट पर डालने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
साथ ही दो अलग-अलग नंबरों से अश्लील तस्वीरें भेज कर गाली गलौज की और तेजाब फेंककर चेहरा जलाने की धमकी दी। कीडगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर पत्नी के बारे में लिखी अभद्र बातें, मुकदमा
मुट्ठीगंज में रहने वाले एक युवक ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र बातें लिखी। साथ ही गाली-गलौच करते हुए तेजाब फेंकने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भुक्तभोगी युवती की बहन ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार वाराणसी का रहने वाला है। उसकी बड़ी बहन की शादी मुट्ठीगंज के बहादुरगंज में रहने वाले योगेश तिवारी से 2009 में हुई। हालांकि पिछले 5 साल से पति-पत्नी के बीच घरेलू हिंसा व तलाक का मुकदमा चल रहा है।तहरीर में आरोप लगाया गया है कि पिछले 6 महीने से योगेश अपनी पत्नी की फोटो, गालियां व अश्लील कमेंट लिखकर फेसबुक और व्हाट्सएप पर शेयर कर रहा है। साथ ही फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए तेजाब से जलाने की धमकी भी दे रहा है। मुट्ठीगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।