फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girl committed suicide by consuming poison when ward boy refused to marry her in Pratapgarh

UP: दुष्कर्म और गर्भपात, शादी से मुकरने पर युवती ने दी जान; आरोपी के फोन में थे कई लड़कियों के ऐसे फोटो-वीडियो

Mon, 31 Mar 2025 11:40 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 31 Mar 2025 11:40 AM IST
सार

मुख्य आरोपी के अलावा साक्ष्य मिटाने वाले अस्पताल मैनेजर और चिकित्सक जेल भेजे गए। सहकर्मी ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया था। पूर्व में गर्भपात कराने की भी आशंका जताई जा रही।

विज्ञापन
Girl committed suicide by consuming poison when ward boy refused to marry her in Pratapgarh
Girl Student demo - फोटो : AI Generated

विस्तार

प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र के दुर्गागंज बाजार स्थित मां मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में काम करने वाली युवती की मौत का रविवार को खुलासा करते हुए चिकित्सक, मैनेजर समेत वार्डबॉय को जेल भेजा। आरोपी वार्ड बॉय के शादी से मना करने से क्षुब्ध होकर युवती ने जहर खाकर जान देने की बात सामने आई है। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक, वैज्ञानिक, साइबर व फॉरेंसिक टीम की मदद ली।

विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती हॉस्पिटल में चार वर्षों से काम करती थी। अस्पताल में कौलापुर नंदपट्टी का रहने वाला शहबाज भी दो वर्षों से वार्डबॉय का काम करता था। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि हॉस्पिटल में काम करने वाली युवती की 27 मार्च को मौत हो गई। दूसरे दिन मृतका की मां की तहरीर के आधार पर अस्पताल संचालक समेत छह लोगों के खिलाफ गैंगरेप, हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए सीओ पट्टी को विवेचना दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का खुलासा करने के लिए रानीगंज थानाध्यक्ष के साथ ही स्वाट टीम प्रभारी सुनील यादव समेत अन्य टीमों को लगाया गया था। विवेचना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक, वैज्ञानिक समेत अन्य साक्ष्यों को संकलित करते हुए मुख्य आरोपी शहबाज को पकड़ा गया। पूछताछ में शहबाज ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। बताया कि शादी का झांसा देकर मृतका से कई बार शारीरिक संबंध बनाया था। वह उस पर बार-बार शादी का दबाव बना रही थी।

पढ़ें- UP: 'जेई को पत्नी ने वाइपर से पीटा...', सास भी दामाद की कर रही तरफदारी; काटकर ड्रम में भरने की धमकी से दहशत

विज्ञापन

27 मार्च को शादी से मना करने पर ड्यूटी के दौरान मृतका ने जहर खा लिया। साथियों की मदद से उपचार करने का प्रयास किया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस से बचने के लिए सहयोगियों ने अस्पताल से साक्ष्य मिटाए थे। मुख्य आरोपी की मदद करते हुए प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र के खाई निवासी डॉ. अमित कुमार पांडेय उर्फ धीरज और अस्पताल मैनेजर हुसैनपुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील यादव ने साक्ष्य मिटाए थे।

मुख्य आरोपी शहबाज ने मृतका संग पूर्व में दुष्कर्म करने व उसे जान देने के लिए प्रताड़ित करने का काम किया है। गर्भपात कराने की भी आशंका की जांच चल रही है। लिखापढ़ी के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। अन्य नामजद आरोपियों के भूमिका की जांच करते हुए साक्ष्य संकलित किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह, सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी मौजूद रहे।

कई युवतियों से मुख्य आरोपी ने बनाए थे शारीरिक रिश्ते
अस्पताल में काम करने वाली युवती की मौत के बाद पुलिस की जांच में मुख्य आरोपी के कारनामे सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार आरोपी शहबाज के मोबाइल में कई लड़कियों के साथ नग्न वीडियो व तस्वीरें मिली हैं। मृतका से भी प्रेम प्रसंग से जुड़ी चैटिंग मिली है।

शादी तय होने की खबर पर सल्फास की फोटो भेज युवती ने दी थी चेतावनी
अस्पताल में काम करने वाले लोगों में इस बात की चर्चा होती रही कि शहबाज के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी। जिसके बाद युवती परेशान हो गई थी। कुछ दिन पहले उसने शहबाज के मोबाइल पर सल्फास पैकेट की फोटो भेज चेतावनी भी दी थी। जिसके बाद उसका सुर बदल गया था। मामला शांत होने के बाद फिर उनके बीच शादी को लेकर अनबन हो गई।

संबंधित वीडियो-



पढ़ें- दोहरे हत्याकांड की कहानी बेटी की जुबानी: रात में मां-बहन की सुनी चीख...कमरे से बाहर न आ सकी; हर तरफ था खून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed