फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girl appearing for CTET exam in place of someone else arrested, deal was made for Rs 50 thousand

CTET : सीटेट में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहीं दो युवतियां गिरफ्तार, 50 हजार रुपये में हुई थी डील

Sun, 15 Dec 2024 06:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Dec 2024 06:29 PM IST
सार

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रही दो युवतियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। देवरिया की रहने वाली युवती विंध्यवासिनी सिंह डीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज में मऊ की रहने वाली मूल अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रही थी।

विज्ञापन
Girl appearing for CTET exam in place of someone else arrested, deal was made for Rs 50 thousand
गिरफ्तारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) में रविवार को कर्नलगंज व नैनी स्थित दो केंद्राें पर लेडी मुन्नाभाई पकड़ी गईं। कर्नलगंज में देवरिया निवासी युवती मऊ जबकि नैनी में अयोध्या की युवती चित्रकूट की रहने वाली मूल अभ्यर्थी की जगह पर परीक्षा में बैठी थी। बायोमीट्रिक मिलान के दौरान दोनाें पकड़े गए। केंद्र प्रबंधन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


परीक्षा के लिए कटरा स्थित डीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज को भी केंद्र बनाया गया था। सुबह की पाली में यहां 10 से 12 बजे तक परीक्षा आयोजित होनी थी। परीक्षा शुरू होने के बाद कक्ष निरीक्षक बायोमीट्रिक मिलान आदि की प्रक्रिया पूरी कर रहे थे।
विज्ञापन


बॉयोमेट्रिक मिलान न होने पर हुआ संदेह

एक कक्ष में परीक्षा दे रही युवती के बायोमीट्रिक का मिलान मूल अभ्यर्थी के रिकॉर्ड से न होने पर शक हुआ तो कक्ष निरीक्षकों ने उससे पूछताछ की। केंद्र प्रबंधक ने भी उससे पूछताछ की। इसके बाद सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए पूछताछ की तो मामला सामने आया। युवती ने बताया कि उसका नाम विंध्यवासिनी सिंह पुत्री सुभाष सिंह है और वह मूल रूप से देवरिया के पांडेय चितलामांझा की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी बताया कि वह मंजू यादव पुत्री रामबली यादव निवासी खानपुर, घोसी, मऊ की जगह पर परीक्षा में बैठी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और थाने लाई। यहां केंद्र प्रबंधन की तहरीर उसके खिलाफ परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे उसे जेल भेज दिया गया। एसीपी कर्नलगंज राजीव कुमार यादव ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
 

दोनों प्रतियोगी, सलोरी में रहती हैं साथ में

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि आरोपी के पिता किसान हैं। वह और मूल अभ्यर्थी मंजू सलोरी में साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती हैं। शहर आने के दौरान ही दोनों का संपर्क हुआ। सूत्रों का कहना है कि परीक्षा में बैठने के लिए दोनों के बीच 50 हजार की डील हुई थी। इनमें से 10 हजार रुपये उसे एडवांस भी मिले थे।

बायोमीट्रिक मिलान के दौरान पकड़ा गया फर्जीवाड़ा

थाना क्षेत्र में देवरख स्थित शकुन विद्या निकेतन में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते अयोध्या जिले महाराजगंज थाना क्षेत्र के माया बाजार निवासी पूजा गुप्ता पुत्री ध्रुव गुप्ता को पकड़ा गया। प्रवेश पत्र में गड़बड़ी की आशंका पर बायोमेट्रिक मिलान के दौरान यह फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, उसने बताया कि वह चित्रकूट जिले के कर्वी थाना क्षेत्र निवासी ममता देवी पत्नी सुनील कुमार के स्थान पर परीक्षा देने पहुंची है। प्रधानाचार्या शकुंतला मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे कूटरचित प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और वोटर आईडी बरामद की गई है। उसने यह भी बताया कि रुपयों की लालच में वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने आई थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed