फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girish Chandra Singh, senior teacher of IERT died

आईईआरटी के वरिष्ठ शिक्षक गिरीश चंद्र सिंह का निधन

Tue, 18 May 2021 09:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 18 May 2021 09:51 PM IST
सार

  • गिरीश चंद्र के भाई हरिश्चंद्र सिंह गोरखपुर में हैं अमर उजाला के संपादक

विज्ञापन
Girish Chandra Singh, senior teacher of IERT died
prayagraj news : गिरीशचंद्र सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj

विस्तार

आईईआरटी डिप्लोमा डिवीजन के वरिष्ठ शिक्षक गिरीश चंद्र सिंह का निधन हो गया। उनका दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा था। कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद उनको लिवर संबंधी बीमारियों के चलते अस्पताल में ही रखा गया था। सोमवार को देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे पत्नी शशि सिंह के साथ बेटी अभिलाषा एवं बेटे अभिषेक को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन


उनके छोटे भाई हरिश्चंद्र सिंह अमर उजाला गोरखपुर में संपादक हैं। गिरीश चंद्र आईईआरटी शिक्षक संघ में भी कई पदों पर रहे। वर्तमान में वह मैकेनिकल पावर प्लांट, एयर कंडीशनिंग, ट्यूबवेल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। इसके साथ वह आईईआरटी में एनसीसी अधिकारी (मेजर) के रूप में वह छात्रों में बहुत लोकप्रिय थे। उनके निधन पर संस्थान के निदेशक डॉ. विमल कुमार मिश्र सहित सभी शिक्षकों ने दुख व्यक्त किया है। गिरीश चंद्र के निधन की सूचना मिलने पर उनके पैतृक गांव अलादादपुर में शोक व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed