फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ghazi Miyan Dargah in Bahria locked, dispute over Roza fair, police on back foot

Prayagraj : बहरिया में गाजी मियां दरगाह पर ताला, रौजा मेले को लेकर विवाद, बैकफुट पर आई पुलिस

Mon, 24 Mar 2025 04:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Mar 2025 04:23 PM IST
सार

बहरिया इलाके में गाजी मिया की दरगाह को लेकर विवाद बढ़ गया है। स्थानीय पुलिस ने पहले दरगाह के गेट पर ताला लगाकर आम लोगों को यहां आने से रोक दिया, बाद में इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो ताला खोल दिया गया। पुलिस का कहना है कि ताला दरगाह के लोगों ने ही लगाया था। 

विज्ञापन
Ghazi Miyan Dargah in Bahria locked, dispute over Roza fair, police on back foot
गाजी मियां के दरगाह पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिकंदरा स्थित गाजी मियां की दरगाह पर रविवार को लगने वाले रौजा मेले को लेकर विवाद खड़ा हो गया। रात में ही दरगाह के गेट पर ताला लगा दिया गया। मेला कमेटी के अध्यक्ष ने दोपहर में कहा कि पुलिस ने मेला न लगाने को कहते हुए गेट पर ताला लगवाया। हालांकि शाम को बयान से पलट गए और कहने लगे कि मरम्मत कार्य के चलते उन्होंने खुद ताला लगाया। उधर अफसर इसमें पुलिस की किसी भूमिका से इंकार करते रहे। फूलपुर तहसील के बहरिया ब्लॉक स्थित सिकंदरा कस्बे में महमूद गजनवी के भांजे सैयद सालार मसूद गाजी मियां शाह की दरगाह पर कई वर्षों से प्रत्येक रविवार और बुधवार को रौजा मेला लगता है। बैसाख के महीने में तीन दिवसीय मेले का आयोजन होता है। गाजी मियां के अनुयायी मेला समाप्त होने पर यहां से बरात लेकर बहराइच के लिए पैदल जाते हैं।

विज्ञापन

संभल में नेजा मेला पर रोक लगने के बाद कुछ क्षेत्रीय लोगों ने सोशल मीडिया पर गाजी मियां की दरगाह को फर्जी बताकर रौजा मेला बंद कराने की मांग की थी। सुबह पांच बजे के करीब जब लोग पहुंचे तो दरगाह के गेट पर पुलिस खड़ी थी और भीतर गाजी मियां की मजार के गेट पर ताला लगा मिला।दरगाह की ओर जाने वाले रास्तों पर भी बैरियर लगाकर आवागमन रोक दिया गया था। इस संंबंध में रौजा मेला कमेटी के अध्यक्ष सफदर जावेद से दोपहर में बात की गई तो उन्होंने साफ कहा कि रात में एसीपी, थानाध्यक्ष आए थे और कहा कि मेला नहीं लगेगा।

विज्ञापन



 

सुबह चार बजे थाने की फोर्स पहुंची और दुकानदारों को भगाना शुरू कर दिया। अंशू सिपाही ने फोन किया और गेट पर ताला लगाने को कहा। सिपाही के दबाव बनाने पर ही उनके घर के सलमान ने अंदर मजार गेट पर ताला लगा दिया। जबकि हमने बताया कि सीओ, एसओ ने ताला लगाने की बात नहीं कही है लेकिन उसने कोई बात नहीं सुनी।

हालांकि शाम हाेते-होते अध्यक्ष का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह अपने बयान से पलट गए। इसमें वह यह कहते दिखाई दिए कि दरगाह के अंदर गाजी मियां की मजार के गेट पर मरम्मत कार्य के चलते उन्होंने खुद ताला लगाया। बाकी मजार पर लोग आ जा रहे हैं और कोई दिक्कत परेशानी नहीं है।

ताला कमेटी वालों ने लगवाया है और पुलिस का इससे कोई लेना-देना नहीं है। जहां तक मेले की बात है तो वह मई में होना है और इसके लिए जब अनुमति मांगी जाएगी, तब कोई बात की जाएगी। साप्ताहिक मेले के संंबंध में भी कोई बात नहीं हुई है। - कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी

एसओ का ऑडियो वायरल, बोले-इतिहास पढ़ें, आक्रांताओं की नहीं होती पूजाउधर रौजा मेले को लेकर विवाद के दौरान ही बहरिया थानाध्यक्ष महेश मिश्रा का 57 सेकेंड का एक वायरल ऑडियो भी चर्चा में रहा। इसमें किसी से बात करते हुए वह यह कहते सुनाई पड़ते हैं कि सिकंदरा रौजा का मेला अब नहीं लगेगा और न ही अब यहां कोई दर्शन करेगा। हिंदुओं को दर्शन करना हो, वो पड़िला महादेव, हनुमान जी, दुर्गाजी, शंकर जी का दर्शन करें और जो मुसलमान हों, वह अपनी मस्जिदों में जाकर नमाज अता करें। लोगों को बताइए कि वह इतिहास पढ़ें, आक्रांताओं की कोई पूजा नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed