फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   GD Constable Recruitment 2018: Results of 260 candidates stopped due to incorrect information

 जीडी कांस्टेबल भर्ती 2018:  गलत जानकारी देने पर 260 अभ्यर्थियों का परिणाम रोका

Fri, 22 Jan 2021 08:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 22 Jan 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
GD Constable Recruitment 2018: Results of 260 candidates stopped due to incorrect information
कर्मचारी चयन आयोग
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने बृहस्पतिवार देर रात सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ में जीडी कांस्टेबल और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) भर्ती परीक्षा 2018 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। परीक्षार्थी अपना परिणाम वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। आयोग की ओर से घोषित परिणाम में 8080 महिला एवं 46,071 पुरुष कुल मिलाकर 54151 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनंतिम सिफारिश की गई है। घोषित परिणाम में 260 अभ्यर्थियों को परीक्षा में गलत जानकारी देने पर उनका परिणाम रोक दिया गया है।
विज्ञापन


एसएससी ने परिणाम जारी करने के साथ कहा है कि सभी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा एक समान है, ऐसे में आयोग ने चयनितों की रैंक तभी जारी की जाएगी जब केरल के परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया जाएगा। आयोग की ओर से कहा गया है कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार की गई है। केरल के परीक्षार्थियों के परिणाम घोषित करने पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है। एसएससी की ओर से परिणाम जारी करते समय याचियों के लिए 200 पद खाली रखने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


आयोग की ओर से मेडिकल परीक्षा के बाद  कुल 1,09,552 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इसमें 15,898 महिला और 93,654 पुरुष अभ्यर्थी हैं। आयोग ने रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी की है। एसएससी कांस्टेबल जीडी  के 60,210 पदों के लिए 11 फरवरी 2019 से 11 मार्च 2019 के बीच हुई लिखित परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम) में 30,41,284 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। लिखित परीक्षा के बाद 5,54,903 अभ्यर्थियों को शीरीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)/शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) के लिए सफल घोषित किया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद 1,52,265 अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षा में सफल घोषित किया गया। मेडिकल परीक्षा में 1,52,265 अभ्यर्थियों में से 1,09,552 को सफल घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed