फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gautam Adani's son Karan met Minister Nandi, discussed investment in cement and power sector.

Prayagraj : गौतम अडानी के पुत्र करण ने मंत्री नंदी से की मुलाकात, सीमेंट और पॉवर सेक्टर में निवेश पर की चर्चा

Wed, 12 Feb 2025 03:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Feb 2025 03:22 PM IST
सार

करण अडानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के बदले औद्योगिक परिवेश की सराहना की। करण अडानी ने विभिन्न परियोजनाओं में प्रदेश सरकार द्वारा मिल रहे सहयोग और सकारात्मक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
Gautam Adani's son Karan met Minister Nandi, discussed investment in cement and power sector.
गौतम अडानी के पुत्र करण अडानी ने मंत्री नंदी से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश-दुनिया के अग्रणी उद्योग समूहों में एक अडानी समूह के अडानी पोर्टस एवं सेज लिमिटेड के एमडी करण अडानी ने उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से उनके सरकारी आवास छह कालिदास मार्ग पर जाकर मुलाकात की। उन्होंने अडानी समूह द्वारा उत्तर प्रदेश में क्रियाशील निवेश परियोजनाओं एवं विभिन्न प्रमुख सेक्टर्स में भावी निवेश योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

विज्ञापन


करण अडानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के बदले औद्योगिक परिवेश की सराहना की। करण अडानी ने विभिन्न परियोजनाओं में प्रदेश सरकार द्वारा मिल रहे सहयोग और सकारात्मक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कहा कि ट्रांसपेरेंट और प्रभावी प्रक्रियाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश में निवेश की प्रक्रिया सरल हुई है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रदेश की आर्थिक विकास यात्रा में सहयात्री बनने के लिए अडानी समूह का आभार व्यक्त करते हुए  करण अडानी का अभिनन्दन किया। मंत्री नंदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बेहतरीन निवेश पॉलिसी, इंडस्ट्री फ्रेंडली इकोसिस्टम एवं वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर ने निवेशकों का रुझान प्रदेश की ओर आकर्षित किया है। इन निवेशकों में अडानी समूह की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिफेन्स कॉरिडोर एवं गंगा एक्सप्रेसवे जैसी वृहद परियोजनाओं में अडानी समूह की भागीदारी से प्रदेश के आर्थिक विकास को एक नई रफ्तार मिली है। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। मंत्री नंदी ने कहा कि आगामी समय में अडानी ग्रुप द्वारा पॉवर प्लांट एवं सीमेंट प्लांट के साथ ही अन्य प्रमुख सेक्टर्स में निवेश की भावी योजनाओं से उत्तर प्रदेश की आर्थिक संरचना को एक नई मजबूती मिलेगी। इस दिशा में सार्थक, ठोस एवं प्रभावी परिचर्चा हुई।


मंत्री नंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भारत का ग्रोथ इंजन बन कर उभरा है। इसी का परिणाम है कि वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की दिशा में उत्तर प्रदेश निरंतर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed