{"_id":"603017a28ebc3ee907507bea","slug":"ganja-and-ashal-were-selling-on-social-media-police-arrested-four-as-customers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर बेच रहे थे गांजा और असलहे, पुलिस ने ग्राहक बनकर चार को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर बेच रहे थे गांजा और असलहे, पुलिस ने ग्राहक बनकर चार को दबोचा
Sat, 20 Feb 2021 01:25 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके में कुछ लड़कों ने सोशल मीडिया पर गांजा और असलहों की फोटो डालकर बेचना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो सोशल मीडिया पर ही संपर्क कर लड़कों को बुलाया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लड़के सोशल मीडिया पर असलहों की फोटो लगाए हुए हैं। वे खुलेआम रेट लिखकर बता रहे हैं कि कोई भी उनसे तमंचे खरीद सकता है। एक ने तो गांजा की फोटो भी पोस्ट की थी।
चौकी इंचार्ज बड़ोखर कनक कुमार यादव ने सोशल मीडिया के जरिये ही लड़कों से संपर्क किया और उनको भोगन नदी के किनारे बुलाया। उनके आते ही चारों ओर से घेर लिया गया। आरोपियों के पास से तीन असलहे और एक किलो गांजा मिला। पकड़े गए आरोपियों में हिमांशु सिंह निवासी मांडा खास, प्रदुम सिंह निवासी हलिया, सूरज तिवारी निवासी हंडिया और सद्दाम निवासी मांडा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।