फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gangster's case against five including Atiq gang member Kavi, Abdul Kavi is absconding after Rajupal murder ca

Prayagraj : अतीक गैंग के सदस्य कवि समेत पांच के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा, राजूपाल हत्याकांड के बाद से फरार है

Sat, 06 Jan 2024 01:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Jan 2024 01:20 PM IST
सार

राज पाल हत्याकांड के बाद से ही अब्दुल कवि पुलिस को चकमा देकर फरारी काट रहा था। प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस ने कवि व उसके घरवालों पर शिकंजा कसा तो गुर्गे ने सीबीआई लखनऊ की कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
 

विज्ञापन
Gangster's case against five including Atiq gang member Kavi, Abdul Kavi is absconding after Rajupal murder ca
अब्दुल कवि, माफिया अतीक का शूटर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के गैंग आईएस-227 के सक्रिय सदस्य अब्दुल कवि समेत पांच लोगों के खिलाफ सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरोह के लोग माफिया के गुर्गों को अपने यहां शरण देते थे और उन्हें असलहे उपलब्ध कराते थे। बसपा से विधायक रहे राजूपाल हत्याकांड के बाद अब्दुल कवि का नाम प्रकाश में आया था।

विज्ञापन


वह पुलिस को चकमा देकर फरारी काट रहा था। प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस ने कवि व उसके घरवालों पर शिकंजा कसा तो गुर्गे ने सीबीआई लखनऊ की कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली के भखंदा निवासी अब्दुल कवि माफिया का शूटर था। प्रयागराज में उमेश पाल व दो सरकारी गनरों की हत्या के बाद पुलिस ने शिकंजा कसा तो कवि के घर से दीवारों में छिपाकर रखे गए असलहों का जखीरा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के बाद वह व उसके भाई अब्दुल वली, अब्दुल कादिर फरार हो गए थे। इसी गैंग का सक्रिय सदस्य संदीपनघाट कोतवाली के लोहरा गांव का मो. सऊद व उसका भाई मो. फैज भी है। सऊद मूरतगंज का ब्लॉक प्रमुख भी रह चुका है। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed