फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gangs passing examinations busted, 61.5 million recovered

प्रयागराजः प्रतियोगी परीक्षा पास कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, साढ़े 61 लाख बरामद

Sat, 17 Aug 2019 01:33 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 17 Aug 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Gangs passing examinations busted, 61.5 million recovered
Gangs passing examinations busted, 61.5 million recovered

एसटीएफ प्रयागराज ने लखनऊ में प्रतियोगी परीक्षाएं पास कराने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 61 लाख बरामद हुए हैं। गिरोह ने 18 अभ्यर्थियों को राजस्थान सबार्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की परीक्षा में पास कराया था। उन्हीं अभ्यर्थियों से लिए गए रुपयों के साथ पांचों को पकड़ा गया। इनमें से दो रिजल्ट तैयार करने वाली एजेंसी के कर्मचारी हैं। राजस्थान के दो आरोपियों को वांटेड किया गया है।

विज्ञापन


एसटीएफ की टीम ने एक सूचना के आधार पर शुक्रवार को लखनऊ के जनेश्वर मिश्रा पार्क के गेट नंबर दो के पास से आजमगढ़ (हाल पता इंदिरा नगर लखनऊ) के विनोद कुमार गौड़, शादान खान निवासी बहराइच (हाल पता अमीनाबाद, लखनऊ), पंकज कुमार गुप्ता निवासी कर्नलगंज प्रयागराज, कमल किशोर यादव निवासी मेंहदौरी प्रयागराज और अजीत कुमार निवासी रेल बाजार जौनपुर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पंकज गुप्ता और अजीत कुमार सरकारी अध्यापक हैं और कमल किशोर जीएसटी (प्रयागराज) में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत है। विनोद गौड़ और शादान कंप्यूटर आपरेटर हैं। यह दोनों जिस एजेंसी को डाटा इंट्री और रिजल्ट तैयार करने का टेंडर मिला था, उसके कर्मचारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पास से 61 लाख 50 हजार रुपये, एक प्रश्न पुस्तिका और दो ओएमआर शीट, 14 प्रवेश पत्र, साक्षात्कार सूची, 9 प्रमाणपत्र और प्रश्न पत्र और व्हाट्सएप चैटिंग के 68 स्क्रीन शाट बरामद हुए। गिरोह के लोग राजस्थान सबार्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड समेत तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए आठ से नौ लाख लेते थे। वह अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट खाली छोड़वा देते थे।

बाद में डेटा इंट्री एजेंसी में ओएमआर शीट भर दी जाती थी। ऐसे ही 18 अभ्यर्थियों को राजस्थान सर्विस सेलेक्शन की परीक्षा पास कराई गई थी। उन्हीं से 61 लाख 50 हजार रुपये लिए गए। डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि राजस्थान के रमेश मीणा और धर्मेंद्र मीणा को वांटेड किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed