{"_id":"5f4aa92c8ebc3e71905c907a","slug":"ganges-started-steady-in-yamuna-people-of-coastal-area-breathed-relief-in-prayagraj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में गंगा स्थिर, घटने लगीं यमुना, तटवर्ती इलाके के लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में गंगा स्थिर, घटने लगीं यमुना, तटवर्ती इलाके के लोगों ने ली राहत की सांस
Sun, 30 Aug 2020 12:44 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
तेज रफ्तार से बढ़ीं गंगा शनिवार की देर शाम स्थिर हो गईं। जबकि, यमुना का जलस्तर घटने लगा। इससे एक बारगी बाढ़ से घिरने की आशंका को लेकर परेशान लोगों को राहत मिल गई है। हालांकि संगम क्षेत्र समेत घाटों के डूबने के बाद सड़क के पास गंगा के पहुंचने से लोग इस दिन भी गृहस्थी समेट कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचते रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
सिंचाई बाढ़ खंड के कंट्रोल रूम के मुताबिक रात आठ बजे फाफामऊ में गंगा 80.22 मीटर और छतनाग में 79.12 मीटर पर पहुंचकर स्थिर हो गईं। जबकि नैनी में यमुना का जल स्तर 79.68 मीटर पर पहुंचने के बाद घटने लगा है। इस समय तक यमुना के जल स्तर में एक सेंमी की कमी दर्ज की गई। इस दिन भी बांधों से गंगा में 4.39 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हरिद्वार से 74,782 क्यूसेक, नरोरा बांध से 90,858 क्यूसेक और कानपुर से 2.73 लाख 981 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया।