{"_id":"d14934a9105ccf62c4bca2166aedc95b","slug":"ganga-yamuna-made-to-protect-human-chain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" गंगा-यमुना बचाने को बनाई मानव शृंखला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा-यमुना बचाने को बनाई मानव शृंखला
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 13 Jul 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलाहाबाद। गंगा, यमुना में गंदे नाले का पानी न गिरे इसके लिए रविवार को मानव श्रृंखला बनाई गई। तेलियर गंज से लेकर अलोपीबाग ब्रिज तक जगह-जगह सामाजिक शैक्षणिक संस्थाओं के साथ-साथ शहर के गणमान्य लोग मानव शृंखला का हिस्सा बने।
मुख्य आयोजन एमएनएपआईटी के गंगा गेट पर हुआ। हर-हर गंगे के जयघोष के बीच विधिविधान से गंगा पूजन, आरती हुई। सभी लोगों ने एक स्वर में गंगा यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नालों का पानी सीधे नदियों में प्रवाहित न करने की मांग दोहराई। महर्षि विद्यामंदिर, सुमन विद्या निकेतन, कर्नलगंज इंटर कालेज, भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कालेज, बीबीएस इंटर कालेज, एकल विद्यालय, इन्रव्हील क्लब, रोटरी क्लब, सिविल डिफेंस, लेडीज क्लब के सदस्यों मानव शृंखला बनाई।
कार्यक्रम में सांसद केशव प्रसाद मौर्य, महापौर अभिलाषा गुप्ता, जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा,
डा.दीनानाथ दीन, हाजी निजामुद्दीन, सरदार अजीत सिंह, मंजू शर्मा, विनोद चंद्र दुबे, सूरज पाल सिंह, सुनील केशरवानी, सर्वज्ञ पांडेय, अरविंद यादव, संतोष गुप्ता, अधिवक्ता सुनीता शर्मा, बाल कृष्ण पांडेय आदि शामिल हुए। संयोजक देवेंद्र तिवारी, पूर्व पार्षद कमलेश सिंह ने मानव शृंखला में शामिल सभी विद्यालयों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। संचालन विजय चंद्र श्रीवास्तव, धन्यवाद ज्ञापन शरद चंद्र मिश्रा ने किया।