फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganga rose three cm and Yamuna rose four cm in 24 hours. Water level increased, effect of heavy rain started

Prayagraj : 24 घंटे में गंगा तीन और यमुना का चार सेमी. बढ़ा जलस्तर, तेज बारिश का दिखने लगा असर

Thu, 11 Jul 2024 12:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Jul 2024 12:15 PM IST
सार

बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी समेत तमाम इलाकों में बारिश हो रही है। इसका असर नदियों के जलस्तर में भी देखने को मिला है। हालांकि, प्रयागराज में गंगा और यमुना में जलस्तर बढ़ने की गति ज्यादा नहीं है।

विज्ञापन
Ganga rose three cm and Yamuna rose four cm in 24 hours. Water level increased, effect of heavy rain started
गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तराखंड एवं अन्य इलाकों में हो रही बारिश का असर गंगा और यमुना के जलस्तर पर दिखना शुरू हो गया है। हालांकि, अभी घबराने की बात नहीं है। क्योंकि प्रयागराज में दोनों नदियां चेतावनी बिंदु से काफी नीचे बह रही हैं। बीते 24 घंटे के दौरान प्रयागराज में गंगा का जलस्तर तीन सेमी और यमुना का जलस्तर चार सेंटीमीटर बढ़ा है।

विज्ञापन


बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी समेत तमाम इलाकों में बारिश हो रही है। इसका असर नदियों के जलस्तर में भी देखने को मिला है। हालांकि, प्रयागराज में गंगा और यमुना में जलस्तर बढ़ने की गति ज्यादा नहीं है। यहां चेतावनी बिंदु से दोनों ही नदियां काफी नीचे बह रही हैं। मंगलवार रात आठ बजे की तुलना में गंगा का फाफामऊ में जलस्तर तीन सेंटीमीटर बढ़कर 76.01 मीटर पहुंच गया।
विज्ञापन


इसी तरह छतनाग में गंगा का जलस्तर 71.71 से बढ़कर 71.74 पहुंच गया। वहीं नैनी में यमुना का जलस्तर चार सेमी बढ़ा। यहां मंगलवार की रात आठ बजे जलस्तर 72.55 मीटर था जो बुधवार की रात 72.59 मीटर पहुंच गया। यहां भी यमुना का जलस्तर 24 घंटे में चार सेमी बढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed