फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganga Aarti performed on the birthday of Deputy CM Keshav Prasad, conch shell done in Beni Madhav

प्रयागराज : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के जन्मदिन पर की गंगा आरती, बेणी माधव में किया शंखनाद, हनुमान चालीसा पाठ

Sun, 07 May 2023 09:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 May 2023 09:46 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जन्मदिन रविवार को भाजपा की ओर से धूमधाम से मनाया गया। भाजपा की ओर से गंगा तट पर जहां मां गंगा की आरती की गई तो वहीं दारागंज स्थित बेणी माधव मंदिर में पूजन पाठ के बाद शंखनाद भी किया गया।

विज्ञापन
Ganga Aarti performed on the birthday of Deputy CM Keshav Prasad, conch shell done in Beni Madhav
केशव प्रसाद के जन्मदिन पर गंगा आरती करते विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, पूर्व विधायक दीपक पटेल व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जन्मदिन रविवार को भाजपा की ओर से धूमधाम से मनाया गया। भाजपा की ओर से गंगा तट पर जहां मां गंगा की आरती की गई तो वहीं दारागंज स्थित बेणी माधव मंदिर में पूजन पाठ के बाद शंखनाद भी किया गया। तमाम स्थानों पर पार्टी नेताओं की ओर से केक भी काटा गया। इस अवसर पर गरीबों में फल का भी वितरण किया गया।

विज्ञापन

भाजपा प्रीतमनगर मंडल की ओर से फल का वितरण करने के दौरान राकेश जेन, शिवाकांत शर्मा, निरंकार आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में काशी प्रांत उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने डिप्टी सीएम की लंबी आयु एवं स्वस्थ रहने की कामना करने के साथ गंगा आरती की। इसके बाद वहां प्रसाद का भी वितरण किया गया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से पार्टी कार्यालय में हनुमान चालीसा का पाठ महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया।

विज्ञापन

चालीसा पाठ के बाद वहां मिठाई बांटी गई और केक काटा गया। इस अवसर पर गौरी शंकर वर्मा, सतीश प्रजापति, घनश्याम मौर्य, भोला यादव, अंगद निषाद आदि मौजूद रहे। वहीं भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से दारागंज स्थित वेणी माधव मंदिर में महानगर संयोजक तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया की मौजूदगी में पूजन अर्चन कर डिप्टी सीएम की लंबी आयु की कामना की गई। यहां मंदिर में शंखनाद भी किया गया। इस असर पर अनुपमा पांडेय, केसी पांडेय, मृत्युंजय तिवारी, राजेश गुप्ता, कमलेश सिंह ,गोलू चौरसिया, पलक निषाद आदि की मौजूदगी रही।

अधिवक्ताओं ने भी मनाया जन्मदिन

डिप्टी सीएम का जन्मदिन रविवार को अधिवक्ताओं ने भी मनाया। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेयकके नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने केक काटा। इस अवसर पर एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराया गया। जन्मदिन मनाए जाने के दौरान अरविंद श्रीवास्तव, शक्ति सिंह, विनोद राय, आशुतोष मिश्रा, सर्वेश चतुर्वेदी, इम्तियाज अली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed