फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gang rape of a girl returning from the market with goods, two accused arrested.

Prayagraj : बाजार से सामान लेकर लौट रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Sep 2024 11:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Sep 2024 11:31 AM IST
सार

पीड़िता की मां का आरोप है कि जब घटना की उलाहना देने आरोपियों के घर गई तो उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। लोक लाज के डर के कारण बेटी आत्महत्या करने के लिए घर से रात में ही भाग जाना चाहती थी। किसी तरह उसको समझा बुझा कर घर पर ही उसे रोक रखा।

विज्ञापन
Gang rape of a girl returning from the market with goods, two accused arrested.
Prayagraj - फोटो : freepik

विस्तार

हंडिया थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को बाजार से सामान लेकर वापस घर लौट रही किशाेरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हंडिया पुलिस ने आरोपी साकिब अंसारी व साहिल अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़िता की मां का आरोप है कि जब घटना की उलाहना देने आरोपियों के घर गई तो उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। लोक लाज के डर के कारण बेटी आत्महत्या करने के लिए घर से रात में ही भाग जाना चाहती थी। किसी तरह उसको समझा बुझा कर घर पर ही उसे रोक रखा।
विज्ञापन


शुक्रवार को पीड़िता सहित उसकी मां ने हंडिया कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी साकिब अंसारी व साहिल अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी बृजकिशोर गौतम ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed