फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   gang-misdeed and murdered 8 year old girl 17 injury marks found in post-mortem report

UP: आठ साल की बच्ची संग बर्बरता, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले 17 चोटों के निशान

Thu, 26 Jun 2025 10:20 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विकास कुमार Updated Thu, 26 Jun 2025 10:20 PM IST
सार

मासूम की हत्या तीन माह से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक पुलिस इस घटना में शामिल एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उधर, पीड़ित परिवार न्याय के लिए अब तक करछना थाने का चक्कर लगा रहा है। 

विज्ञापन
gang-misdeed and murdered 8 year old girl 17 injury marks found in post-mortem report
बच्ची संग सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या - फोटो : freepik

विस्तार

यूपी के प्रयागराज स्थित करछना क्षेत्र में तीन मार्च को खेत में मिले आठ वर्ष की मासूम बच्ची के शव मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दो मार्च को मासूम को घर से उठाकर ले गए आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। फिर मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। बच्ची के प्राइवेट पार्ट समेत पूरे शरीर में 17 चोट के निशान मिले हैं। दूसरी ओर पुलिस अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पीड़ित परिवार न्याय के लिए थाने का चक्कर लगा रहा है।

विज्ञापन


 

करछना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बच्ची दो मार्च की देर रात लापता हो गई। सुबह होने पर परिजनों ने सब जगह खोजा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। दोपहर के समय घर के पीछे करीब 100 मीटर दूर स्थित गेहूं के खेत में बच्ची का शव मिला। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले थे। उस समय पीड़ित पिता ने अपनी सौतेली मां पर हत्या का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम की हत्या तीन माह से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक पुलिस इस घटना में शामिल एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उधर, पीड़ित परिवार न्याय के लिए अब तक करछना थाने का चक्कर लगा रहा है। पीड़ित के पिता ने बताया कि पीड़िता उनकी बड़ी बेटी थी। आए दिन उनकी पत्नी बेटी को याद कर बिलखने लगती है। 

विज्ञापन

उधर, करछना इंस्पेक्टर अनूप सरोज ने बताया कि घटना के बाद से अब तक करीब 25 से ज्यादा लोगों से पूछताछ किया गया है। मामला थोड़ा जटिल है, लेकिन जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के होंठ, आंख, नाक समेत चेहरे पर कुल नौ चोट के निशान मिले हैं। इसके अलावा दोनों हथेलियों पर चोट के निशान हैं। साथ ही बच्ची के जांघ समेत प्राइवेट पार्ट पर छह चोट के निशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed