फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Full care will be taken for the safety of Amarnath pilgrims: Manoj Sinha

अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा का रखा जाएगा पूरा ख्याल : मनोज सिन्हा

Thu, 21 Apr 2022 01:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Apr 2022 01:43 AM IST
विज्ञापन
Full care will be taken for the safety of Amarnath pilgrims: Manoj Sinha
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल का स्वागत करती सांसद रीता बहुगुणा जोशी एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी । - फोटो : prayagraj
जम्मू और कश्मीर का उप राज्यपाल बनने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे मनोज सिन्हा ने बुधवार को कहा कि अब घाटी का माहौल सुधर रहा है। कोरोना की वजह से बीते दो वर्ष अमरनाथ यात्रा नहीं हो पा रही थी, लेकिन इस बार यह यात्रा हो रही है। जम्मू और कश्मीर का उपराज्यपाल होने के नाते लोगों को आश्वस्त करता हूं कि अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। उन्हें सुरक्षित यात्रा करवाना हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन



प्रयागराज मे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए उप राज्यपाल मनोज सिन्हा कुछ देर के लिए सर्किट हाउस भी पहुंचे। यहां भाजपा सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, सांसद केशरी देवी पटेल एवं भाजपा पदाधिकारियों से उन्होंने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जम्मू और कश्मीर के हालात की जानकारी देते हुए कहा कि अब घाटी में माहौल सुधर रहा है। आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी पहले से अधिक मिल रही हैं।
विज्ञापन


अनुच्छेद 370 हटने के बाद इस बार यात्रा में काफी लोगों के आने की संभावना है। वहां आने वाले हर एक श्रद्धालु का स्वागत है। लोग निडर होकर आएं। मनोज सिन्हा ने संभावना जताई कि इस बार आठ लाख लोग बाबा का दर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया। उनसे मुलाकात करने वालों में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, पूर्व नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, अभिषेक शुक्ला, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, प्रेम नारायण केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, अरुण अग्रवाल आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed