{"_id":"603aa1a12b90876e5871ba79","slug":"frustrated-with-life-competitive-student-hangs-himself-to-death-was-a-resident-of-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी के हताश गाजीपुर के प्रतियोगी छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, मचा रहा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी के हताश गाजीपुर के प्रतियोगी छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, मचा रहा कोहराम
Sun, 28 Feb 2021 01:16 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
sucide
सलोरी में रहने वाले प्रतियोगी छात्र मनीष कुमार यादव 20 ने शनिवार को फांसी लगाकर जान दे दी। दोपहर में लॉज में रहने वाले छात्रों को घटना की जानकारी हुई, जिनकी सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन माना जा रहा है कि पढ़ाई के दबाव में मनीष ने यह कदम उठाया।
मनीष मूल रूप से गाजीपुर के मरदहा गांव का रहने वाला था। उसके पिता केदारनाथ यादव किसानी करते हैं। वह करीब दो साल से कर्नलगंज में सलोरी स्थित प्रजापति लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। लॉज मेें रहने वाले अन्य छात्रों ने बताया कि सभी रोज सुबह टहलने जाते थे लेकिन शनिवार को मनीष आवाज देने के बाद भी कमरे से बाहर नहीं आया। बहुत देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर छात्रों ने दरवाजे के उऊपर लगे रोशनदान से झांककर भीतर देखा तो वह फांसी पर लटका मिला।
सूचना पर पुलिस पहुंची और फिर दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा गया। छात्र ने मफलर से बना फंदा पंखे में फंसाकर जान दी थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सूचना पर परिजन भी आ गए। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद वह शव लेकर रवाना हो गए। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि परिजन भी कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। अगल-बगल के छात्रों ने बताया है कि शुक्रवार रात मनीष उनसे मिला था और तब सबकुछ सामान्य था। इसके बाद सभी सोने चले गए।