फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Frustrated with life, competitive student hangs himself to death, was a resident of Ghazipur

जिंदगी के हताश गाजीपुर के प्रतियोगी छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, मचा रहा कोहराम

Sun, 28 Feb 2021 01:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Feb 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Frustrated with life, competitive student hangs himself to death, was a resident of Ghazipur
sucide
सलोरी में रहने वाले प्रतियोगी छात्र मनीष कुमार यादव 20 ने शनिवार को फांसी लगाकर जान दे दी। दोपहर में लॉज में रहने वाले छात्रों को घटना की जानकारी हुई, जिनकी सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन माना जा रहा है कि पढ़ाई के दबाव में मनीष ने यह कदम उठाया। 
विज्ञापन


मनीष मूल रूप से गाजीपुर के मरदहा गांव का रहने वाला था। उसके पिता केदारनाथ यादव किसानी करते हैं। वह करीब दो साल से कर्नलगंज में सलोरी स्थित प्रजापति लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। लॉज मेें रहने वाले अन्य छात्रों ने बताया कि सभी रोज सुबह टहलने जाते थे लेकिन शनिवार को मनीष आवाज देने के बाद भी कमरे से बाहर नहीं आया। बहुत देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर छात्रों ने दरवाजे के उऊपर लगे रोशनदान से झांककर भीतर देखा तो वह फांसी पर लटका मिला।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची और फिर दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा गया। छात्र ने मफलर से बना फंदा पंखे में फंसाकर जान दी थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सूचना पर परिजन भी आ गए। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद वह शव लेकर रवाना हो गए। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि परिजन भी कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। अगल-बगल के छात्रों ने बताया है कि शुक्रवार रात मनीष उनसे मिला था और तब सबकुछ सामान्य था। इसके बाद सभी सोने चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

17 दिन में चौथे प्रतियोगी ने चुना मौत का रास्ता

शहर में 17 दिन के भीतर प्रतियोगी छात्र-छात्राओं की खुदकुशी का यह चौथा मामला है। आठ फरवरी को ओमगायत्री नगर में रहने वाली सरोज चौरसिया ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। फैजाबाद निवासी छात्रा रेलवे व अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। इसी तरह 23 फरवरी को भी दो छात्रों ने खुदकुशी कर ली थी। इनमें सलोरी में मौसम यादव 21 ने फांसी लगाकर तो शिवकुटी में विजय उर्फ राजकुमार 27 ने ट्रेन के आगे कूदकर जिंदगी खत्म कर ली थी। मौसम पुत्र जीतनारायण यादव मूल रूप से वाराणसी के गद्दोजपुर जंसा का रहने वाला था। सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करेन के बाद वह जेईई की तैयारी करने शहर आया था। जबकि मूल रूप से फत्तेपुर नवाबगंज का रहने वाला राजकुमार उर्फ विजय पुत्र हरिश्चंद्र कटरा में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed