फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Frustrated by not receiving his dues, the elderly man shot himself with his licensed gun

Prayagraj News: बकाया रुपये न मिलने से परेशान वृद्ध ने खुद को लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली

Fri, 24 Apr 2026 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 24 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Frustrated by not receiving his dues, the elderly man shot himself with his licensed gun
औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीमेंट की पाइप बनाने वाली कंपनी के अंदर एक वृद्ध ने खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। वह बीते कई सालों से बकाया लाखों रुपये लेने के लिए पत्नी के साथ गया था। सूचना पाकर पुलिस के साथ गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ देर में एसीपी करछना के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में ले लिया है। वहीं आक्रोशित लोगों ने कंपनी में तोड़फोड का प्रयास किया।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के अनुसार, नेवादा समोगर में हर्षित अग्रवाल और सुनील अग्रवाल की कृष्ण श्री कंक्रीट उद्योग कंपनी है। इसमें लवायन खुर्द चटकहना निवासी 67 वर्षीय रमेश मिश्र ने गिट्टी व बालू की सप्लाई की थी। उसका कंपनी पर लाखों रुपये बकाया था। बृहस्पतिवार को उन्हें बकाया पैसा देने के लिए कंपनी में बुलाया गया था।
विज्ञापन

वह अपनी पत्नी शकुंतला के साथ गांव के ही प्रमोद मिश्रा के साथ ई-रिक्शा से वहां पहुंचे थे। शकुंतला देवी कंपनी के बाहर रोड पर ही बैठी थी और वे अकेले अंदर चले गए। वहां कोई भी जिम्मेदार नहीं मिला। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई तो पत्नी शकुंतला देवी व प्रमोद भाग कर कंपनी के गेट पर पहुंचे। देखा के रमेश खून से लथपथ थे और पास में लाइसेंसी बंदूक पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह, थानाध्यक्ष कमलेश पटेल व फाॅरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने मृतक के समीप से लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में ले लिया। आक्रोशित लोगों को देखकर उन्हें समझाते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवार वालों ने बताया कि कंपनी प्रबंधक से पैसे का लेनदेन था। बीते कई सालों से लाखों रुपये बकाया था, जिससे वे काफी परेशान रहते थे। मृतक के एक बेटा व दो बेटी है।
एसओ औद्योगिक क्षेत्र कमलेश पटेल ने बताया कि बकाया पैसे को लेकर मृतक परेशान चल रहा था। परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मृतक काे कंपनी प्रबंधन से बकाया पैसा लेना था। बृहस्पतिवार को वह पत्नी के साथ ई-रिक्शा से बकाया पैसा लेने के लिए कंपनी आए थे। यहां किसी के न मिलने पर खुद की लाइसेंसी बंदूक से अपने ऊपर फायर कर लिया। फुटेज मे दिखाई दे रहा है कि पहला फायर मिस हो गया था। दूूसरे फायर में उनकी मौत हो गई। परिजनों द्वारा तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-सुनील कुमार सिंह, एसीपी करछना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed