{"_id":"5f4ab5528ebc3e3cf10aa3d6","slug":"fruit-seller-shot-dead-in-prayagraj-accused-in-inheritance","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में फल विक्रेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में फल विक्रेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में
Sun, 30 Aug 2020 01:36 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 30 Aug 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
कीडगंज के तालाब नवल राय मोहल्ले में शनिवार देर रात फल विक्रेता सुरेश पासी 50 साल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान उसे गोली मारी गई। पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के दोस्त को हिरासत में लिया है। उससे देर रात तक पूछताछ होती रही। पुलिस का कहना है कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक सुरेश मूल रूप से थरवई के इस्माइलगंज मोहल्ले का रहने वाला था। वह पिछले कई सालों से कीडगंज के तालाब नवल राय मोहल्ले में रहकर फल का ठेला लगाता था। शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि तालाब नवल राय मोहल्ले में एक अधेड़ को गोली मार दी गई है। मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतक फल विक्रेता सुरेश है। सूत्रों के मुताबिक, जांच पड़ताल और आसपास के लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि मृतक रात 10:00 बजे के करीब अपने परिचित युवक के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद होने लगा जिसके बाद असलहा निकालकर उसे गोली मार दी गई।
विज्ञापन
सुरेश लहूलुहान होकर जमीन पर गिरा तो आरोपी युवक वहां से भाग निकला। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस रात में ही उसकी तलाश में जुट गई और कुछ घंटे बाद ही उसे हिरासत में ले लिया। हालांकि मामले में कीडगंज पुलिस ज्यादा कुछ बताने से इनकार करती रही। इंस्पेक्टर अनुपम शर्मा ने बताया कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद में अधेड़ को गोली मारी गई। सूचना पर पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, उसकी मौत हो चुकी थी। जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक के घरवालों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।