फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   From next month will be daily Mumbai flight operation

प्रयागराज एयरपोर्ट : अगले माह से रोजाना होगा मुंबई फ्लाइट का संचालन

Sat, 03 Sep 2022 04:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Sep 2022 04:24 PM IST
सार

प्रयागराज से निजी विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु, भुवनेश्वर, भोपाल, इंदौर, रायपुर, देहरादून, लखनऊ, गोरखपुर एवं पुणे के लिए विमान संचालित किए जा रहे हैं। मार्च 2022 से लागू हुए समर शेड्यूल के हिसाब से इन विमानों का संचालन हर रोज था।

विज्ञापन

विस्तार

विमान यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मुंबई के लिए रोज और बंगलुरु के लिए शुक्रवार को छोड़कर हर दिन फ्लाइट का संचालन अगले माह से होगा। फेरे कम करने के मुद्दे को अमर उजाला ने उठाया था, इसके बाद एयरपोर्ट सलाहकार समिति की अध्यक्ष ने उड्डयन मंत्री को इस बाबत पत्र भेजा था। 

विज्ञापन



प्रयागराज से निजी विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु, भुवनेश्वर, भोपाल, इंदौर, रायपुर, देहरादून, लखनऊ, गोरखपुर एवं पुणे के लिए विमान संचालित किए जा रहे हैं। मार्च 2022 से लागू हुए समर शेड्यूल के हिसाब से इन विमानों का संचालन हर रोज था, लेकिन बिना किसी सूचना के इंडिगो ने प्रयागराज-पुणे, मुंबई, बंगलुरु और भोपाल जाने वाली फ्लाइट के फेरे कम कर दिए। 

विज्ञापन

पैसेंजर ट्रैफिक लोड की बात करें तो यहां से सर्वाधिक यात्रियों की आवाजाही बंगलुरु, मुंबई एवं पुणे की ही है। सामान्य दिनों में भी इन तीनों ही शहरों का लोड फैक्टर 80 फीसदी से ज्यादा रहता है। सांसद केशरी देवी पटेल ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नागर विमानन निदेशालय को पत्र भेजकर संबंधित विमानों के फेरे बढ़ाने का आग्रह किया था। अब एक अक्तूबर से इंडिगो ने मुंबई की फ्लाइट हर रोज एवं बंगलुरु फ्लाइट शुक्रवार छोड़कर हर रोज चलाने का शेड्यूल जारी कर दिया है। 


पुणे और भोपाल के नहीं बढ़ाए जा रहे फेरे
पुणे और भोपाल जाने वाली फ्लाइट पहले की तरह ही सप्ताह में क्रमश: तीन एवं चार दिन चलेगी। इसे लेकर सांसद केशरी देवी पटेल का कहना है कि वह केंद्रीय उड्डयन मंत्री को एक बार फिर से पत्र लिखेंगी। आग्रह करेंगी कि पुणे और भोपाल फ्लाइट पहले की तरह हर रोज चलाई जाए। इसके अलावा कोलकाता फ्लाइट भी शुरुआत की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed