friendship day 2022 : फ्रेंडशिप बैंड बांधकर मनाया गया मित्रता दिवस, पार्कों में रही भारी भीड़
फ्रैंडशिप डे को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह रहा। रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण अधिकतर युवा घरों से निकलकर बाजार, पार्क और होटलों में मौजमस्ती करने पहुंचे। इसके बाद एक-दूसरे को रिस्टबैंड, गिफ्ट आदि देकर दोस्ती के धागे को मजबूत किया।
विस्तार
फ्रेंडशिप डे पर रविवार को पार्कों और रेस्टूरेंट में भारी भीड़ देखी गई। रिस्ट बैंड की जमकर खरीदारी की गई। युवक और युवतियों ने एक दूसरे को रिस्ट बैंड बांधकर मित्रता दिवस की शुभकामना दी गई। सार्वजनिक स्थानों पर मौजमस्ती का दौर देर शाम तक चलता रहा।
फ्रैंडशिप डे को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह रहा। रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण अधिकतर युवा घरों से निकलकर बाजार, पार्क और होटलों में मौजमस्ती करने पहुंचे। इसके बाद एक-दूसरे को रिस्टबैंड, गिफ्ट आदि देकर दोस्ती के धागे को मजबूत किया। सोशल मीडिया के माध्यम से भी फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और ट्विटर के माध्यम से एक दूसरे को मित्रता दिवस की शुभकामना दी गई।
फ्रेंडशिप कार्ड, फ्रेंडशिप बैंड के साथ ही गिफ्ट का भी आदान प्रदान किया गया। रविवार को स्कूल, कॉलेजों की छुट्टियां रहने के कारण युवा सार्वजनिक स्थानों पर मिले। युवाओं के साथ ही बड़ों और बुजुर्गों में भी मित्रता दिवस का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा था।