फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Friend shot young man over dispute in liquor party, condition critical

प्रयागराज : शराब पार्टी में विवाद पर दोस्त ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Mon, 10 Apr 2023 01:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Apr 2023 01:16 AM IST
सार

थाना क्षेत्र के चक हरीनंद मोहल्ले में रविवार की रात लेनदेन के विवाद में एक युवक को उसके दोस्तों ने गोली मार दी। गोली पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उसके साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Friend shot young man over dispute in liquor party, condition critical
Prayagraj News : गोली लगने के बाद घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थाना क्षेत्र के चक हरीनंद मोहल्ले में रविवार की रात लेनदेन के विवाद में एक युवक को उसके दोस्तों ने गोली मार दी। गोली पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उसके साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को उठाया है।

विज्ञापन

रविवार की रात कोरांव निवासी विकास राय, शुभम निषाद समेत कई लोग चक हीरानंद मोहल्ले में एक मकान में शराब पार्टी कर रहे थे। पार्टी में कुछ ऐसे भी युवक शामिल थे, जो जमीन का धंधा करने के साथ ही ब्याज पर रुपये चलाते हैं। शराब पीने के दौरान ही विकास राय और शुभम के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर विकास सिंह ने अरैल निवासी शुभम निषाद को थप्पड़ मार दिया।

विज्ञापन


उसी दौरान किसी ने विकास पर फायर झोंक दिया। गोली उसके पेट में जाकर लगी। वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। घटना के बाद उसके साथी उसे तत्काल अस्पताल लेकर भागे। वहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो देखा के कमरे में खून फैला हुआ था। घायल को आनन फानन में शहर के एक निजी अस्पातल में ले जाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक देख एसआरएन रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोग घायल युवक को लेकर पहले एक निजी अस्पताल पहुंचे। फिर, वहां से रात करीब 12:30 बजे एसआरएन आए। उधर, पुलिस घटनास्थल पर जब पहुंची, तब वहां कोई नहीं था। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने दो युवकों को अरैल गांव से उठाया है। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह का कहना है कि विवाद में शुभम ने ही विकास को गोली मार दी। गोली उसके पेट को छूकर निकल गई। उसकी हालत खतरे से बाहर है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed