{"_id":"5a4699274f1c1b10788b58ee","slug":"friday-s-coldest-day-this-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस सीजन में सबसे ठंडा रहा शुक्रवार का दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस सीजन में सबसे ठंडा रहा शुक्रवार का दिन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर भारी बर्फबारी का असर इलाहाबाद तक भी पहुंच गया है। शायद इसी वजह से शुक्रवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह और रात के वक्त पड़े कोहरे ने कई दिन बाद दिन का पारा भी गिरा दिया। इस सीजन में यह पहला मौका था कि दिन का तापमान भी 20 डिग्री पहुंच गया। इसके पूर्व दिन का तापमान इस माह 20 तक एक भी बार नहीं पहुंचा। रात आठ बजे के आसपास ही कोहरे ने अपनी आगोश में ले लिया। हालांकि बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री ऊपर जरूर चढ़ गया।
शुक्रवार की सुबह की शुरूआत घने कोहरे से हुई। इस वजह से सुबह छह बजे से दस बजे तक दृश्यता घटी रही। दिन में आसमान में सूरज तो निकला लेकिन आसमान में छाई धुंध की वजह से उसकी तपिश लोगों तक नहीं पहुंच पा रही थी। इस बीच इक्का-दुक्का झोंके रह-रह कर सिहराते रहे। इस वजह से अधिकतम पारा नीचे सरक गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान जहां 23.9 डिग्री था तो वह शुक्रवार को तीन डिग्री पहुुंचकर 20.9 पर पहुंच गया। न्यूनतम पारा शुक्रवार को बढ़कर 8.4 डिग्री तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार को पारा 7.8 दर्ज किया गया था। रात में सर्द हवाओं के झोंकों से गलन एकदम बढ़ गई। रात आठ बजे ही कोहरे की चादर शहर ने ओढ़ ली। घने कोहरे की वजह से दृश्यता दस-बीस मीटर ही रही। मौसम विज्ञानियों की माने पहाड़ों की पछुआ के झोंके रात को गलन बढ़ाते रहेंगे। दिन-रात के पारे में भी मामूली उतार चढ़ाव ही आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। कोहरा भी अभी बरकरार रहेगा।
मौसम की करवट का असर शुक्रवार को गर्म कपड़ों के बाजार पर भी दिखा। चौक, कोठापार्चा, सिविल लाइंस, कटरा आदि बाजारों में गर्म कपड़े बेचने वाली दुकानों में अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा भीड़ नजर आई। सिविल लाइंस में तिब्बती रिफ्यूजी मार्केट में भी दिन में खरीदारों की खासी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
29 दिसंबर 20.9 8.4
28 दिसंबर 23.9 7.8
27 दिसंबर 24.1 8.9
26 दिसंबर 23.2 7.3
25 दिसंबर 23.8 8.8
24 दिसंबर 24.6 9.3
23 दिसंबर 24.9 11.2