फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Free WiFi In Prayagraj: Cities are using 18 TB data for free every month, facility available at 10 places

Free WiFi In Prayagraj : हर माह मुफ्त में 18 टीबी डाटा का इस्तेमाल कर रहे शहरी, 10 स्थानों पर मिल रही सुविधा

Wed, 01 Nov 2023 01:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Nov 2023 01:00 PM IST
सार

नगर निगम ने वर्ष 2021 में स्मार्ट सिटी योजना के तहत इसकी शुरुआत की थी। इसके लिए भारत संचार निगम लिमिटेड से करार कर शहर के दस प्रमुख स्थानों पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा शुरू की गई थी।

विज्ञापन
Free WiFi In Prayagraj: Cities are using 18 TB data for free every month, facility available at 10 places
फ्री वाईफाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में दस प्रमुख स्थानों पर नगर निगम की ओर से दी जा रही मुफ्त वाईफाई की सुविधा का शहरवासी जमकर फायदा उठा रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार प्रतिमाह चिह्नित स्थानों से 18 हजार जीबी यानी 18 टीबी डाटा की खपत हो रही है। इस हिसाब से शहरवासी रोजाना 600 जीबी डाटा का इस्तेमाल मुफ्त में कर रहे हैं।

विज्ञापन

नगर निगम ने वर्ष 2021 में स्मार्ट सिटी योजना के तहत इसकी शुरुआत की थी। इसके लिए भारत संचार निगम लिमिटेड से करार कर शहर के दस प्रमुख स्थानों पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा शुरू की गई थी। यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ऐसे स्थानों का चयन किया गया था, जहां आमतौर पर लोगों की संख्या ज्यादा रहती है।इसके लिए नगर निगम ने 40 लाख रुपये भी खर्च किए। नगर निगम की ओर से कहा गया था कि अगर इसका फीडबैक अच्छा रहा तो और जगहों पर भी मुफ्त वाईफाई की सुविधा शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

हर दिन कनेक्ट होते हैं दो हजार यूजर


बीएसएनएल विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो इन दस स्थानों पर प्रतिदिन 1800 से दो हजार यूजर कनेक्ट होते हैं। एक स्थान पर औसतन 200 से 250 यूजर कनेक्ट रहते हैं। सबसे अधिक यूजर सिविल लाइंस बस अड्डे, एसआरएन अस्पताल, बमरौली एयरपोर्ट, संगम और सुभाष चौराहे पर जुड़ते हैं। वहीं, कोतवाली पर भी बड़ी संख्या में लोग इस सेवा का लाभ उठाते हैं।

यह था उद्देश्य

शहर को स्मार्ट बनाने के क्रम में किए जा रहे प्रयासों के तहत इस योजना की शुरुआत की गई थी। नगर निगम की ओर से ऐसे स्थानों को चिह्नित किया गया था, जो शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल हैं। इन स्थानों को पूरी तरह से फ्री वाईफाई इंटरनेट कनेक्टिविटी से लैस किया गया, ताकि उन स्थानों पर पहुंचने वाले लोग हाई स्पीड वाईफाई इंटरनेट सुविधा का लाभ ले सकें। योजना को खासतौर पर पर्यटक, तीर्थयात्री, छात्र और आम नागरिकों के लिए शुरू किया गया था।

विज्ञापन

इसलिए हो रही ज्यादा खपत

बीएसएनएल के जनसंपर्क अधिकारी आशीष कुमार गुप्ता के अनुसार इस सुविधा का इस्तेमाल ज्यादातर युवा करते हैं। युवा वर्ग हाई डेफिनिशन (एचडी) वीडियो स्ट्रीमिंग करने के साथ ही फिल्म, गाने और गेम डाउनलोड करने में और मोबाइल व ऐप अपडेट करने के लिए भी इस सेवा का उपयोग करते हैं। वहीं, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं भी इन स्थानों पर मुफ्त वाईफाई सुविधा का लाभ उठा कर पढ़ाई से संबंधित फाइलें डाउनलोड करते हैं।

इन स्थानों पर है फ्री वाईफाई की सुविधा

  1. त्रिवेणी संगम
  2. रैन बसेरा (प्रयागराज जंक्शन)
  3. नगर निगम मुख्यालय
  4. तेज बहादुर सप्रू बेली अस्पताल
  5. सिविल लाइंस बस अड्डा
  6. कोतवाली चौक
  7. स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन)
  8. जिला महिला अस्पताल (डफरिन)
  9. सुभाष चौराहा (वाणिज्य कर भवन)
  10. सिविल एयरपोर्ट (बमरौली)

ऐसे उठाते हैं सुविधा का लाभ
 

जिन दस स्थानों पर नगर निगम की ओर से बीएसएनएल ने फ्री वाईफाई की सुविधा दे रखी है, वहां 150 मी. की दूरी तक मोबाइल यूजर अपने फोन में फ्री इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यूजर को अपने मोबाइल के वाईफाई ऑप्शन में जाना होगा। वहां पर नगर निगम प्रयागराज वाईफाई का नेटवर्क दिखाई देगा। इस पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद नोटिफिकेशन के माध्यम से यूजर को एक लिंक प्राप्त होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर को अपना मोबाइल नंबर भरना होगा। इसके बाद मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसको सबमिट करने के बाद यूजर फ्री इंटरनेट का इस्तेमाल अगले तीस मिनट तक सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed