फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fraudulent gang arrested for passing loan

फर्जीवाड़ा कर लोन पास कराने वाला गिरोह पकड़ाया

Fri, 04 Oct 2019 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Fraudulent gang arrested for passing loan
फर्जी दस्तावेजों से कराया 56 लाख का लोन, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

निजी कंपनी को लगाया चूना, एक आरोपी मंत्री का करीबी
भारी मात्रा में जाली दस्तावेज बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। फर्जी दस्तावेजों के जरिए 56 लाख रुपये का लोन पास कराने के चार आरोपी बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिए गए। सिविल लाइंस पुलिस ने इनके पास से 52 चेकबुक के अलावा भारी मात्रा में जाली दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपियों में एक मंत्री का करीबी भी बताया जा रहा है लेकिन पुलिस अफसर इस बारे में कुछ बोलने से इंकार करते रहे।

खुल्दाबाद निवासी राहुल जायसवाल ने दो अक्तूबर को सिविल लाइंस थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि अमरेश तिवारी, नितेश विश्वकर्मा व पंकज अग्रवाल ने धोखाधड़ी कर सिविल लाइंस स्थित बजाज फाइनेंस कंपनी से उसका 16 लाख का लोन कराया लेकिन, महज दो लाख रुपये दिए। इसके बाद उसके मामा का भी सात-सात लाख का लेान कराकर महज 6.30 लाख रुपये दिए। नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई तो पता चला कि अभियुक्तों ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे 8 अलग-अलग फर्मोें के नाम से 56 लाख का लोन पास कराया। इसके अलावा दो अन्य फर्मों से भी लोन कराने की तैयारी में थे। जिसके बाद बृहस्पतिवार को तीनों को इनके एक साथी रुकमेश जायसवाल संग बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 35 पैन व 34 आधार कार्ड, 72 फर्जी मुहर, सात वोटरआईडी और 52 चेकबुक बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज निवासी नैनी कंपनी कर्मचारी है। पुलिस ने बताया कि पंकज लोन पास कराता था। जबकि, अमरेश फर्जी दस्तावेज तैयार करने, नितेश ग्राहक लाने व फर्म की जांच कराने का काम करता है। पुलिस ने बताया कि जिन आठ फर्मों के नाम पर फर्जीवाड़ा कर लोन पास कराया गया, उनके खाते से लेनदेन रोकने के लिए बैंक को रिपोर्ट दे दी गई है। गिरफ्तार पंकज एक मंत्री का करीबी बताया जा रहा है लेकिन इस बारे में सिविल लाइंस पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed