फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fraud during Thailand trip with Lieutenant Colonel, expenses of Rs 95 thousand in the name of booking

Fraud : लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ थाईलैंड ट्रिप के दौरान धोखाधड़ी, बुकिंग के नाम पर खर्चे 95 हजार

Tue, 28 Jan 2025 07:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 28 Jan 2025 07:51 PM IST
सार

न्यू कैंट निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल रीतु कालरा ने केनिल हॉलीडेस कंपनी के प्रतिनिधि अखिलेश सिंह पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Fraud during Thailand trip with Lieutenant Colonel, expenses of Rs 95 thousand in the name of booking
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

न्यू कैंट निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल रीतु कालरा ने केनिल हॉलीडेस कंपनी के प्रतिनिधि अखिलेश सिंह पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि बेटी के साथ थाईलैंड ट्रिप के दौरान कंपनी ने न तो एयरपोर्ट पर टैक्सी दी और न ही होटल बुकिंग व फ्लाइट के रिटर्न टिकट अरेंज कराया। कैंट थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

लेफ्टिनेंट रीतु कालरा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने चार दिसंबर 2024 को जस्ट डायल के माध्यम से एसओटीसी ट्रैवल कंपनी का नंबर लेने के लिए फोन किया था। इसके बाद कंपनी ने थाईलैंड जाने के बारे में विस्तार से ट्रिप की पूरी जानकारी दी। इसमें होटल बुकिंग और रोजाना आने-जाने के लिए टैक्सी शामिल थी। इसके लिए कंपनी को कुल 95 हजार रुपये चुकता किया। आरोप है कि 11 जनवरी को जब वह और उनकी बेटी बैंकॉक पहुंचे तो एयरपोर्ट से होटल जाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी।

विज्ञापन

करीब एक घंटे इंतजार के बाद स्वयं टैक्सी बुक की और होटल पहुंचे तो पता चला कि यहां पर उनके नाम से कोई बुकिंग नहीं है। इसके बाद स्वयं के खर्चे से होटल बुक किया। वहीं, 18 जनवरी की बैकाॅक से लखनऊ रिटर्न टिकट को भी रद्द करा दिया गया। इसके बाद उन्होंने टिकट बुक कराकर वह लखनऊ पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed