फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   fraud and penaulty on coaching center

ऑनलाइन परीक्षा कराने वाली फर्म पर 70 लाख का टैक्स

Tue, 25 Jun 2019 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
fraud and penaulty on coaching center
symbolic - फोटो : prayagraj
ऑनलाइन परीक्षा करवाने वाली फर्म पर 70 लाख का टैक्स बकाया
विज्ञापन

0 वाणिज्य कर विभाग ने टैगोर टाउन की एक फर्म पर की छापामारी की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना हटने के बाद वाणिज्य कर विभाग की टीम एक्शन मोड में आ गई है। पिछले एक सप्ताह के दौरान विभाग द्वारा हर रोज लाखों रुपये के टैक्स की चोरी पकड़ी जा रही है। इसी क्रम में विभागीय टीम ने टैगोर टाउन स्थित एक आईटी फर्म पर सोमवार को छापामारी की कार्रवाई की। इस दौरान जांच में ही संबंधित फर्म संचालक ने 70 लाख रुपये का शीघ्र ही टैक्स जमा करने की बात कही। टीम ने वहां कुछ कागजी दस्तावेज भी सीज किए।

दरअसल वाणिज्य कर विभाग को सूचना मिली थी टैगोर टाउन स्थित तमाम प्रतियोगी परीक्षाएं जो खासतौर से ऑनलाइन हो रही हैं उसे संचालित करने वाली एक आईटी फर्म लंबे समय से टैक्स नहीं दे रही है। टैक्स जमा न किए जाने की सूचना को देखते हुए विभाग के एडिशनल कमिश्नर राम प्रसाद के निर्देश पर यहां ज्वाइंट कमिश्नर मोनू त्रिपाठी, डीसी हेमंत कुमार गौतम, मुकेश कुमार सिंह, एसी विवेक कुमार, एसपी उमराव के नेतृत्व में टीम टैगोर टाउन स्थित संबंधित आईटी फर्म पहुंची। यहां जांच के दौरान संबंधित आईटी फर्म के तमाम कागजी दस्तावेज देखे गए। जांच के दौरान ही फर्म संचालक ने कबूला कि वह लंबे समय से टैक्स जमा नहीं कर रहा है। उसने शीघ्र ही 70 लाख रुपये का टैक्स दिए जाने की बात कही। तकरीबन तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान वहां तमाम कागजी दस्तावेज भी सीज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed